इंसानों का दांत अगर टूट जाए तो वो सोने का दांत लगा लेते हैं, ये तो आपने सुना होगा, लेकिन क्या कभी ऐसा सुना है कि किसी बाघ को सोने का दांत लगाया गया हो? जी हां, जर्मनी के मैसवाइलर शहर में कुछ ऐसा ही हुआ है। यहां डॉक्टरों ने एक मादा बंगाल टाइगर को सोने का दांत लगाया है।