भारत के अलावा आसपास के तमाम देशों से आये रंग-बिरंगे खूबसूरत परिंदों ने कानपुर के चिड़ियाघर में डेरा डाल दिया है। जू आने वाले दर्शक अलग-अलग प्रजातियों के तमाम अनोखे पक्षियों का दीदार कर रहे हैं। पक्षियों के जानकारों का कहना है कि ये प्रवासी पक्षी आने वाले 60-80 दिनों तक कानपुर में ही रहेंगे।
विज्ञापन
40 से ज्यादा प्रजातियों के पक्षी आये
2 of 4
किंगफिशर पक्षी
कानपुर चिड़ियाघर में इस समय 40 से ज्यादा प्रजातियों के प्रवासी पक्षी आ चुके हैं। पेन्टेड स्टॉर्क,, ओटेन बिल स्टोर्क, कोर्मोरेन्ट, डार्टर, ब्रन्ज जटाना, हेरॉन, पर्पल हेरॉन, किंगफिशर, विस्लिंग डक जैसे पक्षी जू की शोभा बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन
हर पेड़ पर प्रवासी पक्षियों का डेरा
3 of 4
प्रवासी पक्षी
कानपुर चिड़ियाघर के लगभग हर पेड़ पर प्रवासी पक्षियों का डेरा है। सुबह-शाम इन पक्षियों को देखने के लिये दूर-दूर से लोग आ रहे हैं। चिड़ियाघर प्रशासन ने इनके लिये खास इंतजाम भी किये हैं।
कानपुर का चिड़ियाघर पक्षियों से बना और भी ज्यादा खूबसूरत
खूबसूरत प्रवासी पक्षियों के आने से कानपुर चिड़ियाघर और भी ज्यादा खूबसूरत दिखने लगा है। चिड़ियाघर में आये इन मेहमानों के आने का सिलसिला अभी शुरू हुआ है। आने वाले दिनों में सौ से ज्यादा प्रजाती के पक्षी और यहां डेरा जमाने वाले हैं।