फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baba Vanga Prediction: 'बाबा वेंगा' की दो भविष्यवाणियां हुईं सच! 2022 के लिए की थीं ये छह भविष्यवाणियां

Mon, 18 Jul 2022 12:36 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
'बाबा वेंगा' की दो भविष्यवाणियां हुईं सच! - फोटो : instagram/ aprimoramentohumano
Baba Vanga Prediction: दुनिया में कई भविष्यवक्ता हुए हैं, जिन्हें उनकी भविष्यवाणियों की वजह से दुनिया भर में जाना जाता है। इनमें बुल्गारिया के भविष्यवक्ता बाबा वेंगा का नाम सबसे पहले आता है। उन्होंने साल 2022 (Baba Vanga 2022 Predictions) के लिए डराने वाली भविष्यवाणियां की थीं। दुनिया में अपनी भविष्यवाणियों के लिए प्रसिद्ध बाबा वेंगा की कई भविष्यवाणियां (Baba Vanga Prediction) सच हुई हैं। बाबा वेंगा को बाल्कन क्षेत्र का नास्त्रेदमस कहा जाता है। 

उन्होंने सन् 5079 तक की भविष्यवाणी की थीं। बाबा वेंगा ने साल 2022 के लिए जो भविष्यवाणियां की थीं उनमें अब तक दो लगभग सच साबित हुई हैं। इससे पहले बाबा वेंगा ने सोवियत संघ के विघटन, अमेरिका में आतंकी संगठन अलकायदा के 9/11 हमले समेत कई भविष्यवाणियां की थीं जो बिल्कुल सच साबित हुई हैं। बुल्गारिया की दृष्टिहीन बाबा वेंगा दुनिया की उन भविष्यवक्ताओं में शामिल हैं जिन पर पूरी दुनिया यकीन करती है। 
विज्ञापन

2 of 7
baba vanga prediction 2022 - फोटो : Twitter @Ravalanath
जानिए कौन भविष्यवाणियां हुईं सच

बाबा वेंगा ने साल 2022 के लिए की गई अपनी भविष्यवाणी में कहा था कि कुछ देशों को पानी की कमी से पेरशानी होगी। पुर्तगाल और इटली जैसे देशों ने लोगों से कम पानी इस्तेमाल करने को कहा है। 1950 के दशक के बाद से देश में सबसे कम बारिश हो रही है। इटली में भी 1950 के दशक के बाद से सबसे ज्यादा सूखा पड़ रहा है। 
विज्ञापन

3 of 7
baba vanga prediction 2022 - फोटो : Twitter @CoachChic
बाबा वेंगा ने साल 2022 में एशियाई देशों और ऑस्ट्रेलिया के कुछ इलाकों में बाढ़ आने की भविष्यवाणी की थी। इसके साथ ही कहा था कि भूकंप आएगा और सूनामी आएगी। भारी बारिश और बाढ़ से ऑस्ट्रेलिया के पूर्वी तट पर तबाही मची हुई है जिसके बारे में बाबा वेंगा ने कहा था। बांग्लादेश, भारत के उत्तर-पूर्वी इलाके और थाईलैंड में भी बाढ़ ने लोगों को प्रभावित किया है। इसको देखकर लगता है कि बाबा वेंगा की यह भविष्यवाणियां भी बिल्कुल सच सबाति हुई हैं।

4 of 7
baba vanga prediction 2022 - फोटो : Pixabay
साल 2022 के लिए की थीं ये भविष्यवाणियां

भविष्यवक्ता बाबा वेंगा ने अपनी भविष्यवाणी में कहा था कि साइबेरिया में एक घातक वायरस मिलेगा जो अभी तक जमा है। जलवायु परिवर्तन की वजह से बर्फ पिघल जाएंगे और यह वायरस फैलेगा। उन्होंने अपनी भविष्यवाणी में बताया है कि इस वायरस के फैलने के बाद दुनिया में हालात बेकाबू हो जाएंगे। 
विज्ञापन

5 of 7
baba vanga prediction 2022 - फोटो : Pixabay
बाबा वेंगा ने भविष्यवाणी करते हुए कहा था कि साल 2022 में भयानक प्राकृतिक आपदाएं आएंगी। दुनियाभर में भूकंप और सुनामी आने की संभावना जताई है जबकि ऑस्ट्रेलिया और कई एशियाई देशों में भीषण बाढ़ आएगी। सुनामी से सैकड़ों लोगों की जान जा सकती है। 
विज्ञापन

6 of 7
baba vanga prediction 2022 - फोटो : Pixabay
'भारत में भूखमरी'

भविष्यवक्ता बाबा वेंगा ने दावा किया था कि भारत में टिड्डियां फसलों और खेतों पर हमला करेंगी जिसकी वजह से देश में भूखमरी पैदा होने की संभावना है। इसके साथ ही धरती पर एलियन ओमुआमुआ नाम के एस्टेरॉयड को भेजेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
baba vanga prediction 2022 - फोटो : Twitter@AnyerlinB

कौन थीं बाबा वेंगा

भविष्यवक्ता बाबा वेंगा एक फकीर थीं और वह दृष्टिहीन थीं। वह बुल्गारिया की रहने वाली थीं जिनकी कई भविष्यवाणियां सच साबित हुई हैं। 1911 में जन्मी बाबा वेंगा कि सिर्फ 12 साल की उम्र में ही आंखों की रोशनी चली गई थी। बताया जाता है कि उनकी 85 प्रतिशत भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं। अगस्त 1996 में बाबा वेंगा की स्तन कैंसर की वजह से मौत हो गई थी, लेकिन इससे पहले ही उन्होंने सन् 5079 तक की भविष्यवाणी कर दी थीं। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें