Baba Vanga Predictions for 2026: दुनिया में भविष्यवाणियों के लिए कई भविष्यवक्ता मशहूर हैं। इनमें बुल्गेरिया की बाबा वेंगा नाम भी शामिल हैं, जिन्हें बाल्कन क्षेत्र का नास्त्रेदमस कहा जाता है। बाबा वेंगा नेत्रहीन महिला थीं, जो अपनी अद्भुत भविष्यवाणियों के लिए दुनियाभर में जानी जाती थीं। उनकी भविष्यवाणियों पर आज भी लोग यकीन करते हैं और उन पर विश्वास करते हैं। आज हम आपको अपनी खबर में बाबा वेंगा की साल 2026 के लिए की गई कुछ भविष्यवाणियों के बारे में बताएंगे।
बाबा वेंगा का जन्म बुल्गारिया में साल 1911 में हुआ था और साल 1996 में 86 साल की उम्र में उनका निधन हो गया था। बाबा वेंगा की आंखों की रोशनी सिर्फ 12 साल की उम्र में ही चली गई थी। बाबा वेंगा ने सोवियत संघ के विघटन, अमेरिका में आतंकी संगठन अलकायदा के 9/11 हमले समेत कई भविष्यवाणियां की थीं, जो बिल्कुल सच साबित हुई हैं। बाबा वेंगा ने साल 2026 के लिए डराने वाली भविष्यवाणियां की हैं, जो लोगों के मन में भय पैदा कर सकती हैं।