काफी लंबे समय से धरती के लिए एस्टेरॉयड को खतरा बताया जा रहा है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, अगर एस्टेरॉयड की टक्कर धरती से होती है, तो बड़ी तबाही मच सकती है। बताया जाता है कि एस्टेरॉयड और धरती की एक बार टक्कर हुई थी। इस टक्कर के बाद धरती से डायनासोर समाप्त हो गए थे। इसके बाद वैज्ञानिकों ने कई बार धरती से एस्टेरॉयड के टकराने की आशंका जताई, लेकिन कभी यह सच नहीं हुई है। अब एक बार फिर धरती से एस्टेरॉयड के टकराने का खतरा मंडरा रहा है।
वैज्ञानिकों के मुताबिक, फरवरी में एस्टेरॉयड यानी क्षुद्रग्रह धरती के पास आने वाला है जो फ्रांस के एफिल टॉवर से भी ज्यादा बड़ा है। वैज्ञानिकों ने इस बड़े एस्टेरॉयड का नाम 1999 वीएफ22-ए (1999 VF22- a Asteroid) रखा है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने इसे खतरनाक अंतरिक्ष चट्टान के रूप में वर्गीकृत किया है। नासा के मुताबिक, यह एस्टेरॉयड 22 फरवरी को धरती के नजदीक से गुजरेगा। बीते 100 साल में पहली बार कोई एस्टेरॉयड धरती के इतने पासे से गुजरेगा। हालांकि इससे धरती को कोई खतरा नहीं है।