मंगल ग्रह को लेकर दुनियाभर के वैज्ञानिक लगातार रिसर्च कर रहे हैं। वैज्ञानिकों ने नई रिसर्च में मंगल ग्रह को लेकर बड़ा खुलासा किया है। नए शोध से पता चला है कि मंगल ग्रह पर 60 करोड़ सालों तक एस्टेरॉयड की बारिश (Asteroid Showers) हुई थी। वैज्ञानिकों का कहना है कि इस खोज के बाद मंगल ग्रह की उत्पत्ति के बारे में फिर से स्टडी करने की जरूरत है। ऑस्ट्रेलिया के कर्टिन यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने यह नया रिसर्च किया है। उन्होंने इससे पहले की गई स्टडी को चुनौती दी है।
इस रिसर्च के मुताबिक, एस्टेरॉयड की लगातार बारिश की वजह से मंगल ग्रह पर इतने गड्ढे नजर आते हैं। आमतौर पर सतह पर स्थित गड्ढों की वैज्ञानिक गणना के बाद ही ग्रह की उम्र की जानकारी मिलती है। अगर किसी ग्रह पर अधिक गड्ढे नजर आते हैं, तो उसके उम्र की सही जानकारी का पता लगाया जा सकता है।