Asteroid News: धरती के लिए एस्टेरॉयड को काफी लंबे समय से खतरा बताया जा रहा है। कहा जाता है कि अगर पृथ्वी से एस्टेरॉयड टकराता है, तो तबाही मच जाएगी। बताया जाता है कि एक बार धरती से एस्टेरॉयड टकराया था, जिसके बाद डायनासोर खत्म हो गए। वैज्ञानिकों ने कई बार धरती से एस्टेरॉयड के टकराने की आशंका जताई, लेकिन कभी यह सच साबित नहीं हुई। अब वैज्ञानिकों ने एक एस्टेरॉयड की खोज की है, जो धरती से टकरा सकता है। वैज्ञानिकों ने इसे लेकर चेतावनी जारी की है।
वैज्ञानिकों ने इस एस्टेरॉयड को 2024 YR4 नाम दिया है, जो पृथ्वी के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। इस एस्टेरॉयड को पहली बार 27 दिसंबर, 2024 को क्षुद्रग्रह स्थलीय-प्रभाव अंतिम चेतावनी प्रणाली (ATLAS) ने देखा था। जांच में पता चला कि एटलस ने दो दिन पहले ही इसकी तस्वीर ले ली थी। इसके बाद जैसे-जैसे इसके बारे में और जानकारियां मिलती गईं, तब खगोलविद इसकी कक्षा की जानकारी हासिल कर पाए। इसके बाद उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि इस एस्टेरॉयड के पृथ्वी से भी टकराने की आशंका है।