मध्य प्रदेश के विदिशा जिला संग्रहालय में में धन के देवता कहे जाने वाले भगवान कुबेर की एशिया की सबसे बड़ी प्रतिमा रखी गई है। ईसा पूर्व दूसरी शताब्दी की यह प्रतिमा 12 फीट ऊंची है, जो बैस नदी से खोदाई के दौरान मिली थी। विदिशा जिले में धन की कमी ना हो, इसको लेकर धनतेरस के दिन इस प्रतिमा की जिला संग्रहालय में पूजा अर्चना की जाती है।