फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत की वो सबसे रहस्यमय झील, जहां जाने वाला कभी लौटकर नहीं आया वापस

Mon, 30 Nov 2020 08:55 AM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
लेक ऑफ नो रिटर्न, अरुणाचल प्रदेश - फोटो : सोशल मीडिया
भारत और म्यांमार की सीमा के पास एक झील है, जिसे 'लेक ऑफ नो रिटर्न' के नाम से जाना जाता है। यह झील कुछ रहस्यमय घटनाओं के कारण पूरी दुनिया में कुख्यात है। ऐसा कहा जाता है कि इस झील के पास आज तक जो भी गया, वो कभी लौट कर नहीं आ सका।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
लेक ऑफ नो रिटर्न, अरुणाचल प्रदेश - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, यह रहस्यमय झील अरुणाचल प्रदेश में स्थित है। कहते हैं कि द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अमेरिकी विमान के पायलटों ने यहां पर समतल जमीन समझकर आपातकालीन लैंडिंग करा दी थी, लेकिन उसके बाद वो जहाज पायलटों सहित बेहद ही रहस्यमय तरीके से गायब हो गया था।
विज्ञापन

3 of 5
लेक ऑफ नो रिटर्न, अरुणाचल प्रदेश - फोटो : सोशल मीडिया
बाद में इसी क्षेत्र में काम करने वाले अमेरिकी सैनिकों को झील और गायब होने वाले जहाज और पायलटों का पता लगाने के लिए भेजा गया। लेकिन वो भी वहां से वापस नहीं लौट सके।

4 of 5
लेक ऑफ नो रिटर्न, अरुणाचल प्रदेश - फोटो : सोशल मीडिया
इस झील से जुड़ी एक और कहानी भी खूब प्रचलित है, जिसके अनुसार द्वितीय विश्व युद्ध के बाद जापानी सैनिक वापस लौट रहे थे, लेकिन वो रास्ता भटक गये। वो जैसे ही झील के पास पहुंचे, वहां मौजूद रेत में धंस गए और वो भी अन्य घटनाओं की तरह रहस्यमय तरीके से गायब हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लेक ऑफ नो रिटर्न, अरुणाचल प्रदेश - फोटो : सोशल मीडिया
यहां अक्सर लोग घूमने के लिए आते रहते हैं, लेकिन झील के अंदर जाने की हिम्मत कोई भी नहीं कर पाता है। कहते हैं कि इस झील के रहस्य का पता लगाने की काफी कोशिश की गई, लेकिन अब तक नाकामी ही हाथ लगी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें