फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2100 साल पहले की कंकाल के पास से मिला आईफोन की तरह दिखने वाली चीज

Tue, 10 Sep 2019 04:32 PM IST
प्रशांत राय फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
- फोटो : social media
स्मार्टफोन का दौर पिछले कुछ सालों में काफी तेजी से बढ़ा है। और कुछ साल पहले ही स्मार्टफोन का चलन शुरू हुआ है। लेकिन अगर आप से कहा जाए कि 2100 साल पहले भी मोबाइल का इस्तेमाल किया जाता था तो आप इस बात को मानने से इंकार कर देंगे। पर आपको रूसी गणराज्य तुवा में पुरातत्वविदों की बातों पर यकीन करना होगा तो आइए जानते हैं क्या है इसके पीछे का कारण। 
विज्ञापन

2 of 4
- फोटो : social media
यहां के पुरातत्वविदों के एक ग्रुप द्वारा एक 2,137 साल पुराना कंकाल खोजा गया है। इस कंकाल की सबसे खास बात यह है कि इस कंकाल के पास आईफोन जैसी एक चीज मिली है। हालांकि यह एपल का आईफोन नहीं है। लेकिन कब्र से मिली इस चीज की बनावट बिल्कुल आईफोन जैसी बताई जा रही है। 
विज्ञापन

3 of 4
- फोटो : social media
खबरों के अनुसार विद्वानों को नताशा नाम की एक पुरानी फैशानिस्टा की कब्र से ये चौंका देने वाली चीज मिली है। पुरातत्वविदों का कहना है कि कब्र से मिली हुई कंकाल तीसरी शताब्दी ईसा पूर्व है। विद्वानों के मुताबिक प्राचीन मंगोलिया में जिओनाग्रू काल के वक्त का ये कब्र है। ये कंकाल किसी महिला का है। 
विज्ञापन

4 of 4
- फोटो : social media
महिला कंकाल के पास से एक स्मार्टफोन जैसी चीज भी मिली है। वास्तव में ये एक पत्थर का हिस्सा है, जिसमें कीमती पत्थर जड़े हुए हैं। इस पत्थर के टुकड़े में जो चीजें जड़ी हुई हैं उनकी पहचान कारेलियन, फिरोजा और मोती के रूप में की गई है। ऐसे में पत्थर आईफोन से भी ज्यादा कीमती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें