Asteroid News: एस्टेरॉयड को काफी लंबे समय से पृथ्वी के लिए खतरा बताया जाता है। अगर कभी धरती से एस्टेरॉयड की टक्कर होती है, तो तबाही मच सकती है। कहा जाता है कि एक बार पृथ्वी से एस्टेरॉयड टकराया था, जिसके बाद डायनासोर खत्म हो गए थे। इसके बाद कई बार पृथ्वी के पास से गुजरने वाले एस्टेरॉयड के टकराने की संभावना जताई गई, लेकिन कभी ऐसा नहीं हुआ। एक एस्टेरॉयड पृथ्वी के पास गुजरेगा, जिसका नाम एपोफिस है। इस एस्टेरॉयड को लेकर वैज्ञानिकों में काफी दिलचस्पी है।
एस्टेरॉयड एपोफिस को तबाही का देवता कहा जाता है। यह साल एपोफिस 2029 में पृथ्वी के बेहद करीब (20,000 मील की दूरी) पर होगा। पहली बार ऐसा होगा जब इस आकार का कोई एस्टेरॉयड धरती के इतने करीब से गुजरेगा। 13 अप्रैल, 2029 को एपोफिस पूर्वी गोलार्ध से नजर आएगा। इसमें यूरोप, अफ्रीका और पश्चिमी एशिया के कुछ इलाके शामिल हैं। यह आकाश में एक चमकीली लकीर के रूप में दिखेगा। एक तेज गति से चलने वाले तारे जैसा होगा। बिना दूरबीन के इसे देखा जा सकेगा।