फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajab-Gajab: धरती पर इंसान ज्यादा या चीटियां? इस रिसर्च में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Fri, 23 Sep 2022 05:32 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
धरती पर हैं कितनी चीटियां - फोटो : Istock
Interesting Facts About Ants: चीटियां सबसे आम और आसानी से पाए जाने वाले कीड़ों में शामिल हैं। ये अक्सर हमें अपने घरों में देखने को मिल जाती हैँ। ये दिखने में बेहद छोटी होती हैं, लेकिन ये हमेशा झुंड में रहना पसंद करती हैं। चीटियां हमें कहीं भी बड़ी आसानी से मिल जाती हैं, लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि इस धरती पर चीटियां अधिक हैं, या फिर इंसान? ये काफी दिलचस्प सवाल है लेकिन इसका जवाब भी काफी मुश्किल है। आम तौर पर किसी विशेष प्रजाति के कितने जानवर धरती पर मौजूद हैं, इसका पता लगाया जा सकता है, लेकिन क्या चीटियों की गिनती की जा सकती है? आज हम आपको इसी के बारे में बताने जा रहे हैं। कि आखिर पृथ्वी पर कितनी चीटियां मौजूद हैं...

इनकी जनगणना करना काफी कठिन काम है, लेकिन यूनिवर्सिटी ऑफ हांगकांग के शोधकर्ताओं ने काफी हद तक इसे कर दिखाया है। चीटियों का वास्तविक आंकड़ा आपके होश उड़ा सकता है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
धरती पर हैं कितनी चीटियां - फोटो : istock
ये आम तौर पर घरों और मैदानों में पाई जाती हैं। जो दिखने में बेहद छोटी होती हैं, लेकिन इनके अंदर कमाल की खूबियां होती हैं। शोधकर्ताओं के अनुसार हमारे ग्रह पर 20,000,000,000,000,000 चीटियां मौजूद हैं। जी हां, नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज जर्नल की पीयर-रिव्यू प्रोसीडिंग्स में प्रकाशित एक अध्ययन में बताया गया है कि वैज्ञानिकों ने दुनिया भर से लगभग 500 चीटी की आबादी के अध्ययनों का विश्लेषण किया है।
 
विज्ञापन

3 of 6
धरती पर हैं कितनी चीटियां - फोटो : istock
इस अध्ययन में सामने आया है कि पृथ्वी पर 20,000,000,000,000,000 चीटियां मौजूद हैं। वर्ल्ड बैंक की मानें तो धरती पर इंसानों की आबादी 7.8 अरब है, वहीं दूसरी तरफ देखें तो चीटियों की आबादी लगभग 2.5 मिलियन प्रति व्यक्ति है। आपको जानकर हैरानी होगी कि दुनिया में चीटियों की 15,700 प्रजातियां और उप-प्रजातियां पाई जाती हैं।
 

4 of 6
धरती पर हैं कितनी चीटियां - फोटो : istock
शोधकर्ताओं ने बताया कि ये आंकड़ा काफी चौकाने वाला है, जो चीटियों की पहले की वैश्विक आबादी के अनुमान से 2 से 20 गुना अधिक है। इस शोध के लिए पूरी टीम को फील्ड पर कड़ी मेहनत करनी पड़ी। इन्होंने चीटियों के नमूने इकट्ठे किए, जिनपर किए अध्ययन में पाया गया कि दुनियाभर की चीटियों में कुल मिलाकर 12 मिलियन टन कार्बन का बायोमास है।
 
विज्ञापन

5 of 6
धरती पर हैं कितनी चीटियां - फोटो : istock
चीटियों का बायोमास धरती के जंगली पक्षियों और स्तनधारियों के संयुक्त बायोमास से भी बड़ा है, जो इंसानों के कुल बायोमास के पांचवें हिस्से के बराबर बताया गया है। जैसा की हर जीव प्रकृति और वातावरण के संतुलन में एक अलग भूमिका निभाता है, उसी तरह चीटियां भी प्रकृति का बेहद अहम हिस्सा हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ants - फोटो : istock
दरअसल, मिट्टी में हवा का स्तर बनाए रखने में चीटियां महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। साथ ही ये फूड चेन का भी एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। इसके अलावा ये बीजों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाने का काम भी करती हैँ।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें