रविवार को काहिरा के पास सककार पुरातात्विक स्थल पर प्राचीन खजाने की खोज की गई है। इस खोज में 3000 साल से भी अधिक पुराना सरकोफोगी भी शामिल है। मिस्त्र के वैज्ञानिक जाहि हावास का कहना है कि ये खोज इतिहास को फिर से लिखती है। सककार प्राचीन मिस्त्र की राजधानी मेम्फिस में स्थित है एक विशाल नेक्रोपोलिस है। यह यूनेस्को के विश्व विरासत स्थलों में भी शामिल है। यहां पर कई पिरीमिड और प्राचीन मठ भी हैं।