फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंसानी हड्डियों के साथ दिखते थे इलाके के आवारा कुत्ते, जब सामने आई खौफनाक सच्चाई तो कांप गए लोग

Sun, 27 Jan 2019 07:34 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Child sacrifice peru - फोटो : National Geographic
पेरू में कुछ साल पहले एक अजीबोगरीब घटना देखने को मिली थी, जिसने लोगों को हैरत में डाल दिया था। दरअसल, हुआंचक्विटो इलाके में 500 साल पहले बलि देकर एक ऐसा राज दफनाया गया था, जिसके खुलते ही लोगों के होश उड़ गए। 
विज्ञापन

2 of 7
Child sacrifice peru - फोटो : National Geographic
हुआंचक्विटो इलाके में रहने वाले लोग आवारा कुत्तों से परेशान हो गए थे। वो इसलिए क्योंकि वहां दिखने वाले कुत्तों के मुंह में अक्सर इंसानी हड्डियां पाई जाने लगी थीं। 8 साल पहले जब इस बारे में पुरातत्व विभाग को पता चला तो उसने इलाके की जांच करवाई, जिसमें 500 साल पुराने एक कब्रिस्तान का पता चला। जब इस इलाके की खुदाई की गई तो जो डरावना सच सामने आया, उसने सभी को हिलाकर रख दिया। 
विज्ञापन

3 of 7
Child sacrifice peru - फोटो : National Geographic
साल 2011 में इस इलाके की खुदाई की गई थी। पुरातत्वविदों को खुदाई में कब्रिस्तान से सैकड़ों बच्चों और जानवरों के शव बरामद हुए थे, जिसे देखकर हर कोई हैरान हो गया था। बाद में खुलासा हुआ कि इन बच्चों और जानवरों को वहां बलि देकर दफनाया गया था। इस जगह को दुनिया की सबसे बड़ी बलि देने वाली जगह बताया गया है। 

4 of 7
Child sacrifice peru - फोटो : National Geographic
जब लाशों की रेडियोकार्बन जांच की गई तो पता चला कि सभी लाशें 5 से 14 साल के बच्चों की थीं, जिन्हें करीब 500 साल पहले यहां दफनाया गया था। दफनाने के तरीके और बच्चों के शरीर पर मिले निशानों को देखकर लग रहा था कि उन्हें अनुष्ठान के दौरान बलि देने के लिए मारा गया था। विशेषज्ञों ने अंदाजा लगाया है कि 500 साल पहले वहां के लोगों ने विनाशकारी बारिश और बाढ़ के दौरान देवताओं को प्रसन्न करने के लिए ऐसा किया होगा। 
विज्ञापन

5 of 7
Child sacrifice peru - फोटो : National Geographic
खुदाई के दौरान इस इलाके में एक और ऐसी ही जगह का पता चला था। दोनों जगहों से कुल मिलाकर 300 इंसानी बच्चों और 466 बेबी लामा की डेड बॉडीज बरामद हुई थीं। दरअसल, लामा एक प्रकार का जानवर है, जिसे सदियों पहले भोजन और परिवहन के स्रोत के रूप में बेहद मूल्यवान माना जाता था। माना जा रहा है कि देवताओं को प्रसन्न करने के लिए ही इनकी भी बलि दी गई होगी। 
विज्ञापन

6 of 7
Child sacrifice peru - फोटो : National Geographic
जिस जगह से बच्चों की लाशें बरामद की गई थीं, उस जगह को अब 'हुआंचक्विटो-लास लामाज' के नाम से जाना जाता है। यहां मिली कब्रों से बरामद बच्चों के शवों में लिपटे गहने और मिट्टी के बर्तन भी मिले थे। बताया जा रहा है कि ये कब्रें चिमू सभ्यता की हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Child sacrifice peru - फोटो : National Geographic
दरअसल, चिमू सभ्यता का विकास 12वीं से 15वीं शताब्दी के बीच हुआ था। इस सभ्यता को शहरों के निर्माण, बड़ी सिंचाई प्रणाली के अलावा काली मिट्टी और जटिल कीमती धातुओं के इस्तेमाल के लिए जाना जाता है। इस सभ्यता के लोग चंद्रमा को सूर्य से ज्यादा शक्तिशाली मानते थे और यही वजह है कि वो चंद्रमा की ही पूजा करते थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें