फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब बिल गेट्स से आनंद महिंद्रा ने कहा - आपके कारण मैं अपनी बेटी के लिए हारा हुआ इंसान हूं

Wed, 25 Dec 2019 02:27 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
आनंद महिंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया
महिंद्रा कंपनी के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन आनंद महिंद्रा हमेशा सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बने रहते हैं। अगर सोशल मीडिया पर कोई चीज अच्छी लग जाती है तो वो उसे तुरंत लोगों के बीच साझा भी करते हैं। कुछ इसी अंदाज में आनंद महिंद्रा ने हाल ही में अपने ट्विटर पर एक के बाद एक ट्वीट करते हुए माइक्राेसाॅफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स से जुड़ा एक किस्सा लोगों के बीच साझा किया है। इस ट्वीट के माध्यम से उन्होंने बताया कि वो अपने बेटी के लिए एक हारे हुए इंसान हैं। साथ ही उन्होंने इसका एक दिलचस्प कारण भी बताया है।
विज्ञापन

2 of 6
आनंद महिंद्रा और बिल गेट्स - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि रमेश बाबू नामक ट्वीटर यूजर ने एक पुरानी तस्वीर ट्वीट की थी। इस तस्वीर में आनंद महिंद्रा और बिल गेट्स साथ बैठे दिख रहे हैं। रमेश बाबू ने लिखा है, 'मैंने नेटफ्लिक्स पर "इनसाइड बिल्स ब्रेन-डिकोडिंग बिल गेट्स" देखी। इसमें मुझे आपकी यह तस्वीर मिली। आनंद महिंद्रा आप लोग किस विषय पर इतनी गहन चर्चा कर रहे हैं? यह कब और कहां हुआ?’
 
विज्ञापन

3 of 6
आनंद महिंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया
रमेश बाबू के ट्वीट के जवाब में आनंद महिंद्रा ने एक के बाद एक चार ट्वीट किए। पहले ट्वीट में लिखा, 'मैंने यह सीरीज नहीं देखी है। मुझे नहीं पता कि इस सीरीज में यह फोटो है।’ आनंद महिंद्रा ने आगे लिखा कि 'यह तस्वीर 1997 की है, जब बिल पहली बार भारत आए थे। उस वक्त वहां केवल फॉर्च्यून मैगजीन का फोटोग्राफर था।'
 

4 of 6
आनंद महिंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद अगले ट्वीट में आनंद महिंद्रा ने लिखा कि 'बिल और मैंने 1973 में हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ाई शुरू की थी, लेकिन उन्होंने बीच में कॉलेज छोड़ दिया और माइक्रोसॉफ्ट की शुरुआत की। हालांकि, माइक्रोसॉफ्ट की टीम ने यह मीटिंग बिजनेस के संबंध में रखी थी। उस वक्त महिंद्रा एंड महिंद्रा विंडाे एनटी 4.0 शुरू करने वाली पहली कंपनी थी।'
 
विज्ञापन

5 of 6
आनंद महिंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया
ट्वीट के जरिए ही आनंद महिंद्रा ने इस मीटिंग से जुड़ी एक दिलचस्प कहानी भी सुनाई। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि जब मीटिंग के वक्त बिल कमरे में आए तो उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि हम हार्वड में एक साथ थे। मैंने कहा, हां, लेकिन मुझे आपसे एक शिकायत है। इसके बाद बिल की टीम घबरा गई और उन्हें लगा कि उन्होंने किसी सनकी इंसान के साथ मीटिंग रखी है।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आनंद महिंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया
आनंद महिंद्रा ने आखिरी ट्वीट में लिखा कि 'हालांकि, बिल ने शांत स्वभाव से पूछा कि उन्हें शिकायत क्यों है? मैंने कहा, मेरी बेटी ने मुझसे पूछा था कि कॉलेज में मेरे साथ पढ़ने वाले कौन-कौन से लोग आज मशहूर हैं और जब मैंने उसे आपका नाम बताया तो उसने कहा कि, आप कितने बड़े हारे हुए इंसान हैं। इसलिए आपका शुक्रिया क्योंकि अब मैं अपने बच्चों के लिए एक हारा हुआ इंसान हूं।'
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें