द्वारकेश ठक्कर
- फोटो : Social Media
गुजरात के रहने वाले 19 वर्षीय द्वारकेश के पिता का करोड़ों का तेल कारोबार है। अक्सर ऐसे मामलों में लोग अपने पिता/परिवार का व्यापार ज्वॉइन करते हैं, खुद की कंपनी शुरू करते हैं या विदेश जाकर पढ़ाई करना पसंद करते हैं। लेकिन द्वारकेश की कहानी इन सभी से बिल्कुल अलग है। इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले द्वारकेश करीब एक महीने पहले घर से भाग गए। उन्होंने अपना मोबाइल फोन भी घर पर ही छोड़ दिया था जिससे उनको ट्रेस करना भी आसान नहीं था। द्वारकेश के माता-पिता अपने बेटे को खोजने का लगातार प्रयास कर रहे थे। इसके लिए उन्होंने पुलिस को भी सूचित किया।