Analog Space Mission: भारत के पहले 'एनालॉग' अंतरिक्ष मिशन की लद्दाख के लेह में शुरुआत हो चुकी है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने शुक्रवार को इस बारे में जानकारी दी। इसरो ने बताया कि यह मिशन पृथ्वी से परे स्थित किसी बेस स्टेशन की चुनौतियों से निपटने के लिए अंतरग्रहीय निवासस्थल की तरह काम करेगा। आइए जानते हैं कि आखिर भारत का पहला एनालॉग अंतरिक्ष मिशन क्या है?
अंतरिक्ष में लोग कैसे और किस तरह के माहौल में रहेंगे। इसको लेकर लेह में देश का पहला एनालॉग अंतरिक्ष मिशन शुरू किया गया है। कई संस्थान इस मिशन को मिलकर पूरा कर रहे हैं। इसरो और गगनयान प्रोजेक्ट को चला रहे ह्यूमन स्पेसफ्लाइट सेंटर के अलावा AAKA स्पेस स्टूडियो, लद्दाख यूनिवर्सिटी, आईआईटी बॉम्बे और लद्दाख ऑटोनॉमस हिल डेवलपमेंट काउंसिल भी इस प्रोजेक्ट में जुड़े है।