फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस अंग में लोहे के छल्ले पहनती है ये मशहूर मॉडल, अब हुआ ऐसा हाल...

Fri, 04 Jan 2019 01:21 PM IST
गौरव शुक्ला फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कहते हैं इंसान की चाहत उससे कुछ भी करा सकती है। लोगों को कब-कौन सा शौक भा जाए कुछ नहीं कहा जा सकता। कहा भी गया है कि शौक बड़ी चीज है। लेकिन अगर आपने भी कोई शौक पाल रखा है तो पहले ये खबर आप भी पढ़ लीजिए।
विज्ञापन

2 of 5
Sydney V Smith - फोटो : Instagram
आज हम आपको एक ऐसी मॉडल के बारे में बताएंगे जिसकी चाहत के बारे में ये खास बात जानकर आप चौंक जाएंगे। आज हम आपको एक ऐसे मॉडल के बारे में बताने जा रहे हैं जो अपना सपना पूरा करने के लिए शरीर के इस अंग में लोहे के छल्लों को पहनती हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : Instagram
दरअसल, अमेरिकन मॉडल सिडनी स्मिथ का ये सपना था कि उनकी भी गर्दन जिराफ की तरह हो, इसके लिए वह हर तरह का पैतरा आजमा रही हैं। पांच साल पहले इन्होंने लोहे के छल्लों के सहारे खिंचाव पैदा कर अपनी गर्दन की लंबाई बढ़ाने की कोशिश की।

4 of 5
- फोटो : Instagram
सिडनी ने इस बारे में बताया कि लोहे के छल्ले पहनने के कारण उन्हें बहुत दर्द होता था लेकिन उन्होंने इसकी परवाह नहीं की और कोशिश जारी रखी। 30 साल की सिडनी चाहती हैं वे अपनी गर्दन के लिए पूरी दुनिया में पहचानी जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : Social Media
मगर पिछले 5 सालों से अपनी गर्दन में लोहे के छल्लों को पहनने का खामियाजा उन्हें अब उठाना पड़ रहा है, जब उन्हें इसके साइड इफैक्ट होने लगे हैं और वे बीमारी से घिर गईं हैं। हालांकि अब वे इसका इलाज करा रही हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें