कौन हैं ये लड़की और क्यों कहा जा रहा अल्बर्ट आइंस्टीन?
- फोटो : Instagram/sabrina.pasterski
हार्वर्ड ने सबसे महान दिमाग वाला बताया
32 साल की साबरीना गोंजालेज पास्टरस्की एक भौतिकी विज्ञानी हैं। हार्वर्ड ने साबरीना गोंजालेज पास्टरस्की को अपनी पीढ़ी के महान दिमागों में गिना है। वर्तमान समय में वह उन रहस्यों को सुलझा रही हैं, जिन्हें अल्बर्ट आइंस्टीन भी नहीं सुलझा पाए हैं। वह क्वांटम गुरुत्वाकर्षण, ब्लैक होल और स्पेस टाइम की संरचना का अध्ययन कर रही हैं।