Trending News: दुनिया में कई लोगों ने बेहद कम उम्र में ही अपने दम पर बुलंदियों को छुआ है। इनमें कई लोग खाने-पीने, शॉपिंग करने और घूमने-फिरने के बेहद शौकीन होते हैं। एंजॉय करने के लिए लोग दिल खोलकर पैसे खर्च करते हैं। आज हम आपको एक लड़की के बारे में बताते हैं जो बेहद कम उम्र में ही अपने दम पर करोड़पति बन गई है और अपनी शौक के लिए कमाई का ज्यादा हिस्सा खर्च कर देती है।
यह लड़की अमेरिका की रहने वाली है जिसकी उम्र सिर्फ 23 साल है जिसका नाम लिन्से डोनावन (Linsey Donavan) है। इस लड़की ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। इसके बाद अपने कमाए गए पैसे को रियल एस्टेट में लगाने लगी। लड़की को धीरे-धीरे अच्छा खासा मुनाफा होने लगा। वह 23 साल की उम्र में करोड़पति बन चुकी है। अब इसके पास खूब पैसा है और शौक के बारे में जानकर यकीन नहीं होगा।