कद सबसे बड़ा हो या छोटा नाम दोनों का होता है। जर्मनी के कम्बस की रहने वाली चेरिल ग्रिफिथ की गधे की लंबाई महज कुछ इंच है लेकिन वह दुनिया भर में सुर्खियां बटोर रहा है। इसकी वजह है कि वह दुनिया का सबसे छोटा गधा है...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
world smallest donkey
ओट्टिइ नाम के इस गधे की लंबाई करीब 22 इंच है। यह वर्तमान समय में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज सबसे छोटे गधे (25.29इंच) से करीब छह इंच छोटा है। लेकिन यह महज नौ महीने का है इसलिए अभी इसे गिनीज बुक रिकॉर्ड में शामिल नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
3 of 7
world smallest donkey
इसके मालिक चेरिल का कहना है कि ओट्टिइ को जल्द ही दुनिया के सबसे छोटे गधे खिताब मिल जाएगा। गिनीज बुक के एक प्रवक्ता ने बताया, हम ओट्टिइ के मालिक की बात पर मार्च में विचार करेंगे।
4 of 7
world smallest dog
दुनिया के सबसे छोटे जानवर
कुत्ता: मिली (चिहुआहुआ नस्ल का कुत्ता) की लंबाई 3.8 इंच है। छह साल की मिली कोलड्रिंक के केन से भी छोटी है। यह कैरिबियाई क्षेत्र में स्थित पोर्टो रीको के डोरैडो में है।
विज्ञापन
5 of 7
Thumbelina, World's Smallest Horse
घोड़ा: थम्बलिना दुनिया का सबसे छोटा घोड़ा है। यह अमेरिका के सेंट लुईस में है। 16 साल के थम्बलिना की लंबाई 17 इंच है।
विज्ञापन
6 of 7
Peables is the world's smallest cat
बिल्ली: 6.1 इंच लंबी पीबल्स सबसे छोटी बिल्ली है। यह अमेरिका के इलिनोय में है।