'कुत्ते ने आदमी को काटा' यह खबर नहीं है। यह तो आम घटना है। लेकिन अगर आदमी ने कुत्ते को काटा है, तो वाकई यह बड़ी बात है। इनदिनों सोशल मीडिया पर यही खबर सुर्खियों में हैं। यूट्यूब पर एक मोबाइल क्लिप पोस्ट की गई है जिसमें एक शख्स कुत्ते को काटता नजर आ रहा है।
विज्ञापन
2 of 7
Man Bites Dog
- फोटो : Bullshire Strikes Back
कुत्ते पर हमला करने वाला यह शख्स एक वॉन्टेड क्रिमिनल है। पुलिस अधिकारी इसका पीछा कर रहे थे तभी विभाग में कार्यरत एक कुत्ते ने इसे दबोच लिया।
विज्ञापन
3 of 7
Man Bites Dog
- फोटो : Bullshire Strikes Back
कुत्ते ने अपराधी पर झपट्टा मारा और उसके हाथों को अपने जबड़े में दबोच लिया। पीछा छुड़ाने के लिए इस क्रिमिनल ने कुत्ते के कान नोच डाले और लगातार पांव से सिर पर मारता रहा। घायल होने के बावजूद कुत्ते ने अपराधी को नहीं छोड़ा।
4 of 7
Man Bites Dog
- फोटो : Bullshire Strikes Back
कुत्ते की देखभाल करने वाला शख्स लगातार अपराधी के चंगुल से कुत्ते को छुड़ाने की कोशिश कर रहा है लेकिन वह उसे छोड़ ही नहीं रहा। वीडियो में तीसरा शख्स भी नजर आ रहा है जो अपराधी की मदद कर रहा है।
विज्ञापन
5 of 7
Man Bites Dog
- फोटो : Bullshire Strikes Back
तभी पुलिस के अधिकारी भी वहां पहुंच गए और संदिग्ध को दबोच लिया। क्रिमिनल की मदद करने वाले शख्स को भी हिरासत में ले लिया गया।
विज्ञापन
6 of 7
Man Bites Dog
- फोटो : Bullshire Strikes Back
घटना के दौरान कुत्ता बुरी तरह घायल हो गया था। उसे सिर में गंभीर चोट लगी थी। जर्मन शेफर्ड प्रजाति के इस ऑफिसर का नाम थियो है।