इंसान और जानवर के बीच कभी दोस्ती नहीं हो सकती...खासतौर से जब बात हो शेर की तो बड़े बुजुर्ग भी यही बात कहते हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर इस बात को सच साबित करने वाला एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में आप देख पाएंगे कि बाड़े में बंद एक बब्बर शेर कैसे अपने ही मालिक पर अटैक कर देता है।
विज्ञापन
2 of 5
park owner
वीडियो में दिखाया गया यह दृश्य कमजोर दिल वालों को विचलित कर सकता है। इंटरनेट पर वीडियो वायरल होने के बाद ये दुनिया के तमाम मीडिया हाउस की सुर्खियों में भी आया। बता दें वीडियो में एक शख्स शेर के बाड़े में प्रवेश करता है।
विज्ञापन
3 of 5
lion in wild life park
वह सोचता है शेर आगे बढ़ गया है इसलिए वह शख्स भी निश्चिंत होकर कुछ ज्यादा आगे तक चला जाता है। लेकिन को शायद पीछे से उसके कदमों की आहट सुनाई दे जाती है। और फिर वो होता है जिसे देखकर किसी की भी हालत खराब हो जाएगी। असल में शेर पीछे मुड़कर देखलेता है जिसके बाद शेर उस शख्स की और झपटने के लिए दौड़ता है।
4 of 5
man in cage with lion
वह आदमी अपनी जान बचाने के लिए भागने की कोशिश करता है लेकिन शेर उसे बाड़े के दरवाजे को पार करने से पहले ही पकड़ लेता है। शेर के अटैक वाला यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है। शेर के क्रूर हमले के बाद शख्स गंभीर स्थिति में है। डेलीमेल की खबर के मुताबिक, यह वीडियो साउथ अफ्रीका के माराकेले प्रीडेटर पार्क में रिकॉर्ड किया गया है।
वीडियो के आखिर में आप देखेंगे कि शेर उसे घसीटते हुए झाड़ियों के पीछे ले जाता है और वहीं यह वीडियो खत्म हो जाता है। बाहर खड़े लोग जोर-जोर से चिल्लाकर मदद मांगते नजर आ रहे हैं। 'द सन' की खबर के मुताबिक, शेर ने जिस शख्स पर हमला किया वो पार्क का मालिक बताया जा रहा है।