फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलियन जैसी दिखने वाली क्या है ये चीज, वीडियो हो रहा वायरल

Wed, 25 Oct 2017 01:04 PM IST
amarujala.com- Presented by: राजेश सैनी
विज्ञापन
1 of 8
The monster insect - फोटो : Facebook
एलियन जैसा एक भयानक 'क्रिएचर' का वीडियो सामने आया है। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। आकार में भले ही ये छोटा दिखता हो लेकिन इसे देखकर कोई भी इंसान घबरा जाएगा... 

 
विज्ञापन

2 of 8
The monster insect - फोटो : Facebook
कई लोग इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं कि पहली बार ऐसा कोई जीव उनके सामने आया है। इस वीडियो फुटेज में इस 'क्रिएचर' का भयावह रूप दिखाया गया है। बता दें इस वीडियो को अभी तक हजारों लोग देख चुके हैं और शेयर कर चुके हैं।
विज्ञापन

3 of 8
The monster insect
जानकारी मिली है कि यह वीडियो इंडोनेशिया में फिल्माया गया है। यह उड़ने वाला कोई जीव है। इसका नारंगी शरीर और पीछे निकली नुकिली दैत्याकार पूंछ पर बालों का गुच्छा है जो इसे और डरावना बना रहा है।  

 

4 of 8
The monster insect
बता दें इस वीडियो को फेसबुक पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। लोग इस पर अजीबोगरीब प्रतिक्रिया दे रहें हैं। कोई इसे राक्षस कीट, तो कोई इसे एलियन जीव नाम दे रहा है। एक व्यक्ति ने मजाक में कहा "अगर मैंने यह अपने घर में देखा तो मैं अपने घर को ही जला दूंगा" इस पर एक और व्यक्ति ने प्रतिक्रिया देते हुए मजाक के लहजे में लिखा कि 'उसे इस घर की चाबी सौंप दो और कह दो कि ये घर तुम्हारा है।' 

 
विज्ञापन

5 of 8
The monster insect
एक व्यक्ति ने जानने कि लिए लिखा कि 'आंखों को चुभने वाला ये कौनसा जीव है..?' एक और व्यक्ति ने लिखा कि "यह क्या है ...मैंने ऐसा ही कुछ बोलीविया में देखा था। यह एक दम एलियन जैसा दिखता है।"

 
विज्ञापन

6 of 8
The monster insect
lazerhorse.org की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस कीट का नाम क्रिएटोनोटोस गैंगिस बताया जा रहा है। साथ ही यह भी बताया जा रहा है कि ये कीट इंडोनेशिया, भारत, श्रीलंका, जापान, थाईलैंड, न्यू गिनी और क्वींसलैंड में पाया जाता है।


 
विज्ञापन

7 of 8
The monster insect
इस कीट की पूंछ से निकला अजीब बालों जैसा गुच्छ वास्तव में 'कोरमाता' कहा जाता है। रिसर्च में पाया गया है कि ये जीव इसे अपने साथी जीवों को आकर्षित करने के लिए उपयोग करते हैं। इनके शरीर पर ये अंग 'फेरोमोन हाइड्रॉक्सीडैनाइडियल' की गंध लेने से निकल आते हैं। यह सबसे कड़वे स्वाद वाले पौधों को अपने भोजन प्राप्त करते हैं।
विज्ञापन

देखें वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें