कौन कहता है कि गोलगप्पा केवल महिलाओं की पसंद है। अब तो प्रूफ भी आ गया है कि इस मजेदार चीज पर गौ माता के भी लार टपकते हैं।   तभी तो दो गाय जब गोलगप्पे के ठेले पर जब पहुंची तो वहां से हटने का नाम नहीं ले रही थीं। वहीं, गोलगप्पे वाला भी बड़े प्यार से दोनों को बारी-बारी से खिला रहा है।  हम तो ये सोच रहे हैं कि कहीं अंत में ये सूखा गोलगप्पा और एक्ट्रा पानी मांगना तो नहीं भूल गई थीं? खैर, यह वीडियो देखने के बाद आपके भी मुंह और आंख में पानी आ जाएगा...