हर बड़ा जानवर छोटे पर भारी पड़ जाए, ऐसा कोई जरूरी नहीं। कई बार छोटे जानवर बड़े-बड़ों को अपने तरीके से सीधा कर देते हैं। जरा इस घटना को देखिए। ये तस्वीरें आईं हैं साउथ अफ्रीका के एक रिजर्व से। इन तस्वीरों को लेने वाले फोटोग्राफर ने बताया कि जंगल में बीचोबीच कछुए के लिए तब मुसीबत बन गई जब उसने अपने पीछे दो शेरों को आते देखा।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
- फोटो : daily mail
अब वो अगर भागता तो शेर उसे देख लेते और झाड़ियों में जाकर उसे अपना शिकार बना कर ही मानते। लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
विज्ञापन
3 of 4
- फोटो : daily mail
चालाक कछुए ने अपने दिमाग को दौड़ाया और अपनी ऊपरी सक्त परत के अंदर अपने सिर को घुसा लिया। अब उसे देखने से ऐसा लग रहा था कि वो राह में पड़ा कोई पत्थर है।
वहीं दोनों शेर पहुंच गए। उन्हें कुछ शक तो हुआ। लेकिन उसमें से एक शेर आगे बढ़ गया। दूसरे शेर ने थोड़ी देर तक इस पत्थर-सी चीज को समझने की कोशिश की और थक हार के वो भी आगे बढ़ गया। कछुए की तो मौज हो गई। जान भी बच गई और बाद में स्टाइल के साथ अपने शेल से निकलकर आगे बढ़ गया।