पांच साल के बच्चे ने जैसे ही टॉयलेट का ढक्कन उठाया, अंदर से एक भयानक अजगर ने अपना सिर निकाल लिया। चमचमाती आखें और चितकबरे शरीर वाले इस
अजगर को देख किसी की भी हालत खराब हो जाए।
विज्ञापन
मां ने फौरन किया यह काम
2 of 3
Python
- फोटो : Laura Cowell
वह बच्चा भाग कर बाहर गया और मां को पूरी बात बताई। मां फौरन कमोड के पास गई तो देखा तीन फुट लंबा अजगर आसन जमाए बैठा है। उसने फौरन ढक्कन
नीचे किया और उसके ऊपर भारी चीज रख दी ताकि अजगर बाहर न निकल आए। सूचना मिलते ही सांप पकड़ने वाले विशेषज्ञ भी घर पहुंचे और इस भयानक
चीज को अपने साथ ले गए।
महिला ने बताया कि टॉयलेट कई दिनों से ब्लॉक था। इस घटना के बाद खुलासा हुआ कि किसी पड़ोसी ने अपना पुराना विवेरियम (सांपों वाला कंटेनर) डिसपोज
किया था। माना जा रहा है कि उसी से निकलकर अजगर का बच्चा सीवर में घुसा और रेंगते हुए कमोड में पहुंच गया। इंग्लैंड के एस्सेक्स में घटी यह घटना किसी
के साथ भी हो सकती है। इसलिए हमेशा सतर्क रहना चाहिये।