फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 से 40 साल तक जिंदा रहती है ये खतरनाक मांसभक्षी प्रजाति, इंसान भी खाता है खौफ

Fri, 19 Jan 2018 10:14 AM IST
कच्ची धूप, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
viper fish
समुद्र में कई खूबसूरत मछलियां हैं, लेकिन वाइपरफिश को देखकर कोई भी डर जाए। वाइपरफिश एक मांसभक्षी मछली है, जो गहरे समुद्र में पाई जाती है। दिन के समय यह समुद्र में 5000 फीट की गहराई में चली जाती है और रात के समय भोजन की तलाश में यह 2000 फीट पर आ जाती है।
विज्ञापन

2 of 5
viper fish
वाइपरफिश ज्यादातर झींगा, केकड़ा, छोटी मछलियां आदि खाती है। आमतौर पर इनकी लंबाई एक फीट होती है। यह अपने बड़े सिर और नुकीले दांतों के कारण पहचानी जाती है। दांत इतने बड़े होते हैं कि ये मुंह के बाहर की तरफ ही निकले रहते हैं।

 
विज्ञापन

3 of 5
demo
यह अपने शिकार को तेजी से पकड़ने में माहिर होती है। अपने शिकार को आकर्षित करने के लिए फोटोफोर (प्राकृतिक रोशनी) प्रक्रिया का उपयोग करती है। कम चयापचय दर होने के कारण यह बिना भोजन के कई दिनों तक जीवित रह सकती है।

 

4 of 5
viper fish
इसकी सबसे आम प्रजाति स्लोएन्स वाइपरफिश चमकीले-नीले रंग की होती है। इसके पंख का रंग पीला होता है, जो समय के साथ हल्का काला हो जाता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
viper fish
​इनका शिकार शार्क और डॉल्फिन की कुछ विशेष प्रजातियां करती हैं, लेकिन इसकी सबसे बड़ी दुश्मन ड्रैगन फिश होती है। वाइपरफिश का जीवनकाल 30 से 40 वर्ष तक का होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें