आजतक आपने उन कुत्तों के बारे में सुना होगा जो सबसे ज्यादा वफादार होते हैं या सबसे खूबसूरत व ताकतवर और अनोखे होते हैं लेकिन आज हम आपको ऐसे कुत्ते के बारे में बताने जा रहे हैं जो खूबसूरत नहीं बल्कि सबसे ज्यादा बदसूरत दिखाई देता है।
विज्ञापन
2 of 6
world ugliest dog
जी हां... इस कुत्ते ने दुनिया का सबसे बदसूरत कुत्ता होने का खिताब जीता है। अजीब बात है ना कि ऐसी प्रतियोगिताएं भी होती हैं जहां ऐसे कुत्ते भी विजेता बनते हैं।
विज्ञापन
3 of 6
world ugliest dog
बता दें ये प्रतियोगिता शुक्रवार को कैलिफोर्निया के पेटलुमा में हुई, जहां मार्था नामक कुत्ते ने दुनिया का सबसे बदसूरत कुत्ता होने का खिताब अपने नाम किया। कुत्ते की उम्र 3 साल बताई जाती है। मार्था ने 1,500 डॉलर, एक ट्रॉफी और न्यूयॉर्क की यात्रा करने का इनाम जीता है।
4 of 6
world ugliest dog
मार्था की मालकिन शर्ली जिंडलर ने एनबीसी न्यूज़ को इंटरव्यू देते हुए कहा "मुझे गर्व है, ऐसे मौके पर मुझे एक झप्पी की ज़रूरत है।" और ये कहते हुए शर्ली ने अपने कुत्ते को हग कर लिया। शर्ली अपने कुत्ते की इस जीत पर काफी खुश नजर आई।
विज्ञापन
5 of 6
world ugliest dog
वह प्रतियोगिता में एकमात्र ऐसा कुत्ता था जो आंखो से दिखाई नहीं देता है। मार्था जब रैंप पर बिना संचालक के चलकर आया तो सब लोग देखकर हैरान थे कि एक ऐसा कुत्ता जिसे आंखों से दिखाई नहीं देता वो बिना किसी मार्गदर्शन के कैसे चल सकता है। यह देखकर मार्था पर सबको प्यार आ गया और उसने इस प्रतियोगिता में 13 अन्य कुत्तों को पछाड़ दिया।
बता दें मार्था की आंखों की रोशनी सांता रोज़ा में एक हादसे के दौरान चली गई थी। एक रेस्कयू के दौरान बड़ी ही मुश्किल से मार्था की जान बचाई जा सकी थी। इसके बाद शर्ली ने इसे गोद ले लिया था।