क्या आप आज तक ये बात जान पाए हैं कि आखिर कार के टायर और पेड़ के तने पर ही कुत्ते सुसु क्यों करते हैं..? इस बारे में कम ही लोगों को जानकारी होगी। दरअसल, लोगों के लिए यह बेहद नॉर्मल बात है, इसलिए ज्यादातर लोगों ने इसका कारण कभी जानने की कोशिश ही नहीं की। चलिए हम आपको बताते हैं इसकी वजह...
विज्ञापन
2 of 4
demo
ये सच है कि चाहे कुत्तों को कितना ही खुला स्पेस दे दिया जाए लेकिन वो सुसु टायर या पेड़ों पर या कभी-कभी दीवारों या पिलर्स पर ही करते हैं। इसके पीछे एक लॉजिक छिपा है। हैरान रह गए न ये सुनकर...
विज्ञापन
3 of 4
demo
दरअसल, कुत्ते अपने नाक की उंचाई पर सुसु करते हैं। ताकि वो दूसरे कुत्तों के लिए अपनी गंध छोड़ पाएं। इससे वो दूसरे कुत्तों को अपना इलाका बता पाते हैं। इसके लिए कुत्ते किसी ऐसी चीज पर सुसु करते हैं जो आसमान की तरफ मुंह किए बिल्कुल सीधी खड़ी होती है।
अगर कोई कुत्ता किसी दूसरे कुत्ते के इलाका में घुसता है तो इसकी गंध उसे मिल जाती है। तो अब आप भी समझ गए ना कि टांग उठाकर टायर या पेड़ पर ही क्यों सुसु करते हैं कुत्ते?