फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 साल बेड़ियों में बांधकर रखा गया ये हाथी, दर्दभरी कहानी रुला देगी आपको

Thu, 09 Nov 2017 08:19 AM IST
amarujala.com- Presented by: राजेश सैनी
विज्ञापन
1 of 6
elephant raju
ये है जुल्म की एक ऐसी दास्तान जिसे सुनकर आपकी आंखें भर आएंगी। एक बेजुबान जानवर पर इस कदर जुल्म ढहाया गया कि जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती। इस बेजुबान को उम्र कैद से भी बदतर सजा दी गई।

 
विज्ञापन

2 of 6
elephant raju
ये मामला उत्तर प्रदेश में सामने आया है। यहां एक हाथी को 50 साल तक बेड़ियों में जकड़कर रखा गया। उसके चारों पैरों में मोटी-मोटी जंजीरे बंधी हुई मिली। तस्वीरों में बेड़ियों पर लगा जंग और हाथी की आंखों से बहती अश्रु धारा बिन कहे ही पूरी कहानी बंया कर देगी।  

 
विज्ञापन

3 of 6
elephant raju
महावत ने इस हाथी को 50 साल से जंजीर में बांधकर रखा था। सिर्फ इतना ही नहीं, उसपर काफी जुल्म किए जाते थे। इस घटना की जानकारी UK में जानवरों के लिए काम करने वाले एक आर्गेनाईजेशन को मिल गई। उन्होंने भारत आकर इस मामले में दखल दिया और हाथी को कैद मुक्त कराया।  

 

4 of 6
elephant raju
भूख के मारे प्लास्टिक और पेपर्स खाने लगा था
इसके बाद में उसे मथुरा के एनिमल केयर सेंटर में शिफ्ट करवा दिया गया, आपको जानकर हैरानी होगी कि हाथी को भूखे पेट रखा जाता था। 51 साल के इस हाथी का नाम राजू है। बचाए जाने से पहले राजू अलग-अलग 27 लोगों का गुलाम रह चुका था। उसे बेड़ियों में जकड़ कर रखा जाता था। रेस्क्यू से पहले टीम ने दो दिन तक राजू पर नजर रखी। राजू को ना तो समय से खाना दिया जाता था ना ही आराम करने दिया जाता था। उससे लगातार काम करवाया जाता था। भूखा राजू प्लास्टिक और पेपर्स खाने लगा था।

 
विज्ञापन

5 of 6
elephant raju
आधी रात को राजू को आजाद करवाया गया। उसके पैरों में पड़ी बेडिय़ां इतनी टाइट थी कि उसकी स्किन कटने लगी थी। उसे वहां से मथुरा शिफ्ट किया गया, जहां आज राजू स्वस्थ और खुश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

देखें वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें