इस भैंसे का नाम सुल्तान है और यह हरियाणा का रहने वाला है। इस भैंसे के लाइफस्टाइल के बारे में जानकर आप चौंक पड़ेंगे। दरअसल, यह भैंसा आम भैंसों से बिल्कुल अलग है। इसके खाने-पीने से लेकर इसका रहन-सहन औरों से बिल्कुल जुदा है। अब आप सोच रहे होंगे कि भैंसे तो एक ही जैसे होते हैं और रहते भी एक ही तरीके से हैं। अगर आप ऐसा सोच रहे हैं तो हम कहेंगे ये आपकी सोच बदल देगा...
बता दें मुर्रा प्रजाति का यह भैंसा महज एक दिन के भीतर 10 किलो दूध, 15 किलो सेब, 20 किलो गाजर, 10 किलो अनाज और 10-12 किलो हरे पत्ते खाता है। इसके एक दिन के खाने पर कम से कम 2 हजार रुपये खर्च होते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
डेमो
सुल्तान के वीर्य की देश के कई राज्य में मांग है। इसके सीमेन के एक डोज की कीमत 306 रुपये है। इसी के जरिये यह साल में 10 मिलियन यानी 1 करोड़ रुपये कमाकर अपने मालिक की झोली भरता है।
विज्ञापन
3 of 4
डेमो
साउथ अफ्रीका के एक किसान ने 21 करोड़ रुपये में सुल्तान को खरीदने का ऑफर दिया। लेकिन मालिक नरेश बेनीवाल ने सुल्तान को खुद से अलग करने से इंकार कर दिया। 8 साल का यह भैंसा 6 फीट लंबा है और इसका वजन 1.5 टन है।
यह अपनी सीमेन की वजह से देशभर में पशुपालकों के बीच मशहूर है तो वहीं अपने शराब पीने के शौक के कारण सोशल मीडिया पर भी लोकप्रिय है। सुल्तान विस्की पीने का शौकीन है और इसके मालिक को इस बात से कोई आपत्ति नहीं है। हर शाम सुल्तान विस्की पीता है।