हर दिन दुनिया भर में चर्चा में रहने वाली स्टोरी सामने आती है। इन्हीं में से एक स्टोरी निकलकर सामने आई है एक ऐसी बिल्ली की जिसके बारे में जानकर आप भी चौंक जाएंगे। क्या आप यकीन करेंगे ये बिल्ली भविष्य बतलाती है?
विज्ञापन
2 of 8
cat
इसे बराबरी आप रास्ते में बैठे पंडित के तोते से तो करना ही मत क्योंकि यह बेहद अलग है। ये राह चलते लोगों का भविष्य बताने के लिए बल्कि बेहद खास अवसर की भविष्यवाणी करती है।दरअसल, यह बिल्ली चर्चा में इसलिए आई है क्योंकि यह फीफा वर्ल्डकप फुटबॉल मैच के लिए भविष्यवाणी कर रही है। जी हां, ये बिल्ली रूस की फुटबॉल टीम के पास है।
विज्ञापन
3 of 8
oracle cat
इस बिल्ली के बारे में माना जा रहा है कि उसके पास ऐसी शक्तियां हैं, जिनसे वह फ्यूचर में होने वाली घटनाओं का आभास कर लेती है। जी हां, विश्वकप के पहले मुकाबले में ही इस बिल्ली की भविष्यवाणी सही साबित हुई।
4 of 8
oracle cat
रूस ने सऊदी अरब को जबरदस्त हार दी। बस तब से यह बिल्ली जबरदस्त चर्चाओं में है। आपकी जानकारी के लिए बताना चाहेंगे कि एखिलीस नामक इस बिल्ली के पास सुनने की शक्ति नहीं है। यह भविष्यवाणी करने के लिए खाने से भरे दो अलग देशों के झंडों वाले दो कटोरों में से एक को चुनती है।
विज्ञापन
5 of 8
oracle cat
रूस ने फीफा विश्व कप के 21वें संस्करण के पहले मैच में लुज्निकी स्टेडियम में सऊदी अरब को 5-0 से हराकर जीत के साथ टूर्नामेंट का आगाज किया। ग्रुप ए के इस मैच में मेजबान टीम के लिए डेनिस चेरीशेव ने दो और युरी गाजिंस्की, अर्टयोम डज्युबा एवं एलेक्जेंडर गोलोविन ने एक-एक गोल किए।
विज्ञापन
6 of 8
oracle cat
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी इस मैच को देखने के लिए स्टेडियम पहुंचे थे। एखिलिस नामक इस बिल्ली ने एक दिन पहले ही रूस के जीतने की भविष्यवाणी कर दी थी और वह बिलकुल सही साबित हुई। यह बिल्ली फीफा की इस साल की आधिकारिक भविष्यवक्ता है, माना जा रहा है कि वह हर मैच से पहले मैच के विजेता की घोषणा करेगी।
विज्ञापन
7 of 8
cat
इस फीफा वर्ल्डकप में इस बिल्ली की भविष्यवाणी पर सबकी निगाहें टिकी है। ये कुछ उसी तरह है जैसे 2010 के फीफा वर्ल्डकप के दौरान हुआ था। दक्षिण अफ्रीका फुटबॉल विश्व कप के बाद इंग्लैंड ने पॉल नामक एक ऑक्टोपस को अपने खास अभियान के लिए चुना था।
बता दें, उस समय इंग्लैंड की टीम ने 2018 के फुटबॉल विश्व कप के लिए अपना दावा पेश किया था जिसके लिए ऑक्टोपस को ब्रांड एम्बेसेडर बनाने का फैसला किया गया था। इंग्लैंड ने एक वीडियो भी शूट किया था जिसमें ऑक्टोपस को अपने अक्वेरियम में इस तरह दिखाया गया था कि वो लाल रंग की एक पट्टी को पकड़ता है जिस पर लिखा हुआ है - इंग्लैंड-2018. अब देखना दिलचस्प होगा कि पॉल ऑक्टोपस द्वारा उस आठ साल पहले की गई भविष्यवाणी सही साबित होगी या फिर भविष्यवक्ता बिल्ली एखिलीस कुछ और बताने वाली है।