फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया में हुई एक अनोखी जगह की खोज, जहां मिली 15 लाख पेंग्विन की सुपरकॉलोनी

Mon, 05 Mar 2018 04:40 PM IST
बिजार डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
फाइल फोटो
कम ही लोग इस बात को जानते होंगे कि धरती पर पहले पेंग्विन की ऐसी प्रजातियों का अस्तित्व भी रहा है जो करीब 1.80 मीटर यानी (6 फुट) तक बढ़ जाते थे। हालांकि बदलते समय और पर्यावरण ने इनका साइज घटा दिया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
फाइल फोटो
सिर्फ इतना ही नहीं पिछले कुछ सालों में इनकी तादात में भी बड़ी तेजी से गिरावट दर्ज की गई थी, लेकिन इन सबके बीच एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। इसके बारे में जानकर वैज्ञानिक भी हैरान रह गए।
विज्ञापन

3 of 5
फाइल फोटो
दरअसल, एक ऐसी जगह के बारे में पता चला है जहां 15 लाख पेंग्विन पाये गए हैं। जी हां अंटार्कटिक प्रायद्वीप के उत्तरी मुहाने के पास स्थित दूरदराज के चट्टानी द्वीप ‘डेंजर आइलैंड्स’में 15 लाख एडेली पेंग्विनों की एक ‘सुपरकॉलोनी’का पता चला है। 

4 of 5
फाइल फोटो
एडेली पेंग्विन अंटार्कटिक प्रायद्वीप में पाए जाते हैं। पिछले 40 सालों में उनकी कुल आबादी में गिरावट आ रही थी या जीव विज्ञानियों को ऐसा लगता था। अमेरिका के वुड्स होल ओशनोग्राफिक इंस्टीट्यूशन (डब्ल्यूएचओआई) के शोधकर्ताओं के नेतृत्व में किए गए एक अध्ययन में पेंग्विन की इस प्रजाति को लेकर अहम जानकारी मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फाइल फोटो
अमेरिका के स्टोनी ब्रूक यूनिवर्सिटी के एसोसिएट प्रोफेसर हीथर लिंच ने कहा कि दशकों से इन सुपर कॉलोनियों का पता नहीं चला था। 2014 में नासा के एक उपग्रह से ली गई तस्वीर में द्वीप पर पेंग्विनों की विशाल आबादी होने के संकेत मिले थे। इसके बाद शोधकर्ताओं ने द्वीप पर एक अभियान की व्यवस्था की। दिसंबर, 2015 में जब शोधकर्ताओं का एक समूह वहां पहुंचा तो उसने द्वीप पर हजारों पेंग्विन देखे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें