फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस आयलैंड से रहना दूर, यहां गए तो मौत पक्की, जानिए कारण

Tue, 28 Nov 2017 09:52 AM IST
amarujala.com, Presented by: राजेश सैनी
विज्ञापन
1 of 6
demo
इस अजीबोगरीब दुनिया में एक ऐसा आयलैंड भी है, जहां इंसानों के जाने पर 'BAN'लगा दिया गया है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसा क्या है इस जगह पर जो वहां इंसानों के जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।


 
विज्ञापन

2 of 6
demo
दरअसल, इस आयलैंड को 'नागों का घर' कहा जाता है। इस आईलैंड पर दुनिया के सबसे ज्‍यादा सांप रहते हैं, इतने कि इंसान का वहां रहना तो दूर जाना तक मना है। यह आयलैंड ब्राजील में है। 'इलाहा दा क्यूइमादा' नामक इस आयलैंड से वहां के लोग अच्छी तरह वाकिफ है। बतातें हैं कि जो कोई वहां गया है वह जिंदा वापस नहीं लौट पाया है।

 
विज्ञापन

3 of 6
demo
इस चलते ब्राजील सरकार ने चेतावनी जारी करते हुए इस आयलैंड पर जाने पर ही प्रतिबंध लगा दिया है। ये सांप इतने जहरीले है कि इनके डसते ही मौत पक्की है। जहर इतना खतरनाक है कि शरीर का रंग तक काला पड़ जाता है। 

 

4 of 6
demo
डेलीमेल की रिपोर्ट के मुताबिक की आईलैंड पर ये स्‍थिति हाल के कुछ सालों में ही बनी है। इस आईलैंड पर सांप पाए जरूर जाते थे लेकिन उनकी तादात कम थी। 4,30,000 वर्ग मीटर में फैले इस आइलैंड पर 4000 से भी अधिक अलग-अलग प्रजाति के खतरनाक सांप पाए जातें हैं। ये सांप हवां में उड़ते पक्षियों को भी अपना शिकार बना सकते हैं। यह भी हकीकत है कि इस आइलैंड पर प्रवासी पक्षियों के बहुतायत में आने को पिट वाइपर सांपों की बढ़ती आबादी का जिम्मेदार माना जाता है।

 
विज्ञापन

5 of 6
demo
बहरहाल, वजह जो भी हो ये अब शायद दुनिया का अकेला स्‍थान है जहां पर इंसानों का नहीं सांपों का शासन है। यहां जाने की अनुमति केवल कुछ वैज्ञानिकों को ही मिली है, जो हर साल सांपों के अध्ययन के लिए जाते हैं। कहते हैं कि इस आईलैंड पर एक लाइट हाउस भी मौजूद था। उसकी देखभाल के लिए नियुक्‍त एक कर्मचारी अपने परिवार के साथ वहां रहता था। इस द्वीप पर सांपों की संख्या बढ़ती जा रही है, यह खबर इसी कर्मचारी के चलते सामने आई। बताते हैं कि इस शख्‍स के घर की खिड़की को कांच एक दिन खुद-ब-खुद टूट गया और अचानक बहुत सारे सांप उसके घर में घुस आए। ये देखकर पूरा परिवार खौफ में आ गया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
demo
फिर वह अपने परिवार समेत वहां से बाहर भागा, ताकि तट पर बंधी नाव पर बैठ कर उस आयलैंड से अपनी जान बचाकर भाग सके। लेकिन ऐसा नहीं हो सका। वह पूरा परिवार अगली सुबह नहीं देख सका। नेवी का एक जहाज जब आईलैंड पर परिवार की जरूरत का सामान देने पहुंचा तो वहां उनकी काली पड़ी लाशों को देखकर हैरान रह गया। इसके बाद ही सांपों की इस बस्ती के बारे में पता चल पाया। आयलैंड पर बना वह लाइट हाउस हमेशा के लिए बंद कर दिया गया है। अब ब्राजीलियन सरकार ने इस आइलैंड पर इंसानों के जाने प्रतिबंध लगा रखा है।   
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें