फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

68 करोड़ का नुकसान करवा चुका है कुत्ता, उसे जिंदा या मुर्दा पकड़ने वाले को 50 लाख का इनाम

Sun, 29 Jul 2018 06:34 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
कोलंबिया एक ऐसा देश है जो दुनियाभर में ड्रग तस्करी के लिए जाना जाता है। यहां सालों से ड्रग तस्कर अपना कारोबार जमाए बैठे हैं लेकिन सोंब्रा नाम के एक कुत्ते ने कई तस्करों का जीना मुश्किल कर दिया है। आपको बता दें कि इस कुत्ते ने 2 साल में करीब 68 करोड़ रुपये का ड्रग पकड़वाने में मदद की है। इस खास कुत्ते से परेशान तस्करों ने उसके ऊपर 50 लाख रुपये का इनाम रखा है।तस्करों के मुताबिक सोंब्रा को जिंदा या मुर्दा लाने वाले व्यक्ति को 50 लाख रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन

2 of 4
हैरानी की बात तो ये है कि कोलंबिया की पुलिस ने खुद इस कुत्ते के बारे में ट्वीट कर लोगों को इस बात की जानकारी दी है। जर्मन शेफर्ड सोंब्रा पिछले 2 साल से कोलंबिया के पुलिस विभाग में काम करता है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस कुत्ते की मदद से पुलिस ने 245 अपराधियों की गिरफ्तार किया है। बता दें कि सोंब्रा की ड्यूटी दो बड़े एयरपोर्ट पर लगी है।
 

 
विज्ञापन

3 of 4
रिपोर्ट के मुताबिक पहली बार सोंब्रा ने मार्च 2016 पहला केस सुलझाया था। तब उस कुत्ते ने सूंघने की स्पेशल क्षमता की वजह से केले के बॉक्स में छिपाकर रखे गए 2958 किलो कोकीन को जब्त कराया था।यह बॉक्स बेल्जियम तस्करी किया जा रहा था। इसके बाद मई 2017 में सोंब्रा ने बेल्जियम भेजे जा रहे 1.1 टन कोकीन को जब्त कराया था।
विज्ञापन

4 of 4
इसके बाद 5.3 टन कोकीन भी पकड़ाया गया था। सोंब्रा बुलेटप्रूफ गाड़ी में चलता है। इसके साथ 2 खास गनमैन भी रहते हैं। एयरपोर्ट पर पीक आवर्स में करीब 6 घंटे के लिए कुत्ते को ड्यूटी पर रखा जाता है। कुत्ते के साथ काम करने वाले पुलिसकर्मी बताते हैं कि यह अन्य कुत्तों से काफी तेज है। कुत्ते की उम्र करीब 6 साल है। वह कोलंबिया में काफी मशहूर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें