दुनिया भर में ऐसे कई जीव जंतु हैं जो विलुप्ति की कगार पर हैं। इसके बावजूद भी लोग इन जीवों की तस्करी करने से बाज नहीं आते। देखिए कैसे विलुप्त होते पक्षियों को पानी की संकरी बोतलों में डालकर तस्करी की जाती है।
विज्ञापन
2 of 6
इंडोनेशिया में विलुप्त होते पक्षियों को तस्कर प्लास्टिक की बोतल में जिंदा भरकर स्मगल करते हैं। इस पक्षी का नाम येलो क्रेस्टेड कॉकैटूज है और ये विलुप्त प्रजाति का पक्षी हैं।
तस्कर इन पक्षियों की जान की परवाह किए बिना इन्हें संकरी औऱ छोटी बोतलों में भर देते हैं। यहां केवल सांस ली जा सकती है। दबे पंख और घुटन भरे माहौल में कई पक्षी दम तोड़ देते हैं।
विज्ञापन
3 of 6
मार्केट में एक पक्षी की कीमत 63 हजार रुपए है। जिसे बोतल में ठूंस कर दूसरे देशों तक भेजा जाता है।
4 of 6
इन बोतलों में वह जिंदा रहते हैं और उनकी आंखें किसी तरह बोतल के मुहाने पर। ये धंधा वहां पुराना है और पूरी तरह से अवैध।
विज्ञापन
5 of 6
ये सभी पक्षी बारह से 27 इंच की लंबाई के हैं और जिस अमानवीय तरीके से इनकी स्मगलिंग कर जाती है, वो किसी का भी दिल तोड़ देने के लिए काफी है।
ये पक्षी टिमोर और इंडोनेशिया के कई द्वीप पर पाए जाते हैं। ये साल में सिर्फ एक ही बार अंडे देते हैं और प्रजनन की इनकी प्रक्रिया काफी धीमी होती है। ये भी कि ये एक बार में केवल दो ही अंडे दे पाते हैं।