फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां 'उगते' हैं जहरीले सांप, गांव का हर शख्स पैदा करता है 30 हजार सांप

Sun, 10 Dec 2017 10:15 AM IST
amarujala.com, Presented by: राजेश सैनी
विज्ञापन
1 of 6
sanke head
चीन में एक अजीब किस्म की खेती चल रही है जिसके बारे में आपको शायद मालूम भी नहीं होगा। आप समझ रहे होंगे कि हम अनाज फसल बुआई की बात कर रहे हैं लेकिन ऐसा नहीं है। यहां तो सांपों की खेती की जा रही है। और सुनिए... ये कोई मामूली सांप नहीं बल्कि बड़े विषैले सांप हैं, जिनके काटने पर आदमी पानी तक न मांगे। ये सुनकर आपको हैरानी तो हुई होगी ना। अब जानिए इसके आगे की कहानी, आखिर क्या है इसकी वजह...  
विज्ञापन

2 of 6
yang hongchang
हर साल एक गांव पैदा करता है 30 लाख जहरीले सांप 
दरअसल, चीन के खेतों में बड़ी तादात में सांप पालन किया जाता है। यहां लोग जहरीले सांपों की खेती करते हैं और वो भी लाखों की संख्या में। चीन का एक गांव जिसका नाम जिसिकियाओ है वहां हर साल 30 लाख जहरीले सांप पैदा किए जा रहे हैं। इसलिए ये मुद्दा चर्चा में आ गया है। चीन के जिसिकियाओ गांव में बाकायदा स्नैक फार्मिंग की जाती है। इस गांव की कुल आबादी एक हजार के आसपास है।

 
विज्ञापन

3 of 6
snake
हर इंसान पैदा करता है 30 हजार सांप 
गांव का औसतन हर शख्स पूरे साल में लगभग 30 हजार सांप पैदा करता है। यहां पाले जाने वाले सांपों में विशाल अजगर, खतरनाक कोबरा और जहरीले वाइपर सहित कई जानलेवा सांप शामिल हैं। 

फाइव स्टेप स्नेक से डरते हैं यहां के लोग
स्थानीय लोगों को जिस सांप से सबसे ज़्यादा डर लगता है वो है फाइव स्टेप स्नेक, इसका नाम फाइव स्टेप रखे जाने के पीछे भी बड़ी दिलचस्प कहानी है। आम लोगों का मानना है कि इस सांप के काटने के बाद इंसान महज पांच कदम चल पाता है और उसकी मौत हो जाती है।

 

4 of 6
yang hongchang
ये है सांप की खेती की वजह
यहां सांप की खेती उनके मांस और शरीर के अन्य अंगों के लिए की जाती है। सांप का मीट चीन में शौक से खाया जाता है। साथ ही सांपों के शरीर के अंगों का उपयोग दवाओं के निर्माण में भी होता है।

यूं हुई शुरुआत
जिसिकियाओ गांव पूरे विश्व में स्नेक फार्मिंग के कारण जाना जाता है। हालांकि यहां पहले चाय, जूट और कपास की खेती होती थी, लेकिन आज यहां प्रमुख कार्य सांप की खेती है। 

 
विज्ञापन

5 of 6
snake
इस शख्स ने सबसे पहले की थी शुरुआत
यहां स्नेक फार्मिंग की शुरुआत गांव के ही एक किसान यांग होंगचैंग ने की थी। यह किसान जब युवा था, तो एकबार गंभीर रूप से बीमार पड़ गया। इलाज के लिए उसे सांप की जरूरत थी, इसके लिए उसने एक जंगली सांप को पकड़ा। बस तभी उन्हें सांप से जुड़े कारोबार का ख्याल आया। फिर इस शख्स ने सांप पालना शुरू किया। जब गांव वालों ने देखा कि इस काम से होंगचैंग की आमदनी बढ़ रही है तो गांव के दूसरे किसानों ने भी यही तरीका अपनाया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
snake
गांव में सौ स्नेक फॉर्म्स 
आज गांव में सौ स्नेक फॉर्म्स हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यहां लकड़ी और शीशे के छोटे-छोटे बक्सों में सांप पाले जाते हैं। जब सांप के बच्चे अंडों से निकल कर बड़े हो जाते हैं तो उन्हें एक जगह से दूसरी जगह ले जाने के लिए प्लास्टिक के थैलों का प्रयोग किया जाता है।

आखिर में सांप जब बड़े-बड़े हो जाते हैं तो फार्म हाउस से उन्हें बूचड़ खाने ले जाया जाता है, जहां सबसे पहले इनके जहर को निकाला जाता है और फिर इनका सर काट दिया जाता है। इसके बाद सांपों को काटकर उसका मीट निकालकर अलग रख लिया जाता है। चमड़े को अलग सुखाया जाता है। सांप के मीट से दवा बनाई जाती है जबकि चमड़ों से बैग बनाये जाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें