फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिटलर के सूटकेस में मिली एलियन की खोपड़ियां! क्या एलियन से थी दोस्ती?

Thu, 08 Dec 2016 11:10 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : reddit.com
आज भी एलियन के वजूद पर कई सवाल खड़े होते हैं। लेकिन ये जानकर आप चौंक जाएंगे कि एक सूटकेस में एलियंस के कई कंकाल मिलने की बात कही गई हैं। लेकिन दुनिया उस वक्त हैरान रह गई जब इस सूटकेस पर हिटलर की सेना नाजी का निशान दिखाई पड़ा। जानिए क्या हिटलर की सेना एलियंस के संपर्क में थी?
विज्ञापन

2 of 5
रुस के एक गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक बैग से रहस्यमयी खोपड़ियां मिली। ये खोपड़ियां देखने में हूबहू एलियन जैसी ही थीं। लेकिन चौंकाने वाली बात ये है कि जिस बैग में ये खोपड़ियां मिली उस पर हिटलर की सेना का स्वास्तिक का निशान छपा हुआ है।
विज्ञापन

3 of 5
जब इन खोपड़ियों को विशेषज्ञों ने देखा तो वह भी हैरान रह गए, क्योंकि ये हूबहू एलियन की खोपड़ियों की तरह ही थी। इतना ही नहीं जब इन खोपड़ियों को रूस के विशेषज्ञ व्लादिमीर मालीकोव ने देखा, तो उन्होंने दावा किया कि इन रहस्यमयी खोपड़ियों के सिर में किसी भी तरह की जॉ लाइन नहीं है और ये खोपड़ियां किसी एलियन की खोपड़ी की तरह ही दिखाई पड़ती हैं।

4 of 5
वहीं एलियन की तलाश में जुड़े एक्सपर्ट के अनुसार मेक्सिको के एक ज्वालामुखी के नीचे एक एलियन बेस छिपा हुआ है। इनके अनुसार दुनिया के कई हिस्सों में एलियन बेस ज्वालामुखी के आस पास ही बने हुए हैं क्योंकि इन जगहों पर इंसान का वजूद ना के बराबर होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लेकिन जब से ये खोपड़ियां मिली हैं तब से ये सवाल खड़े हो रहे हैं कि क्या हिटलर एलियन के संपर्क में था? या हिटलर एलियन के बारे में कई बातें छुपा रहा था। अब ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें