इन दिनों सोशल मीडिया पर एक नवयुगल की सगाई की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं। जब आप इसकी वजह जानेंगे तो हैरान रह जाएंगे। दरअसल, ये तस्वीर एक 'ZOO' की है जिसमें ये नवयुगल सगाई करते हुए नजर आ रहा है। ठीक इसी दौरान उनके साथ वहां एक अजीबोगरीब घटना घटती है। इसे आप भले ही इत्तेफाक समझें लेकिन ये घटना ऐन वक्त पर कैमरे में कैद हो जाती है। इसी घटना की तस्वीरें आज इस नवयुगल को पूरे विश्व में पॉपुलर करा रही है।
विज्ञापन
2 of 8
baby hippo with a baby
हमें मालूम है कि आप ये सोच रहे होंगे... भला 'ZOO' में कौन सगाई करता है..? दरअसल, नवयुगल की ऐसी कोई प्लानिंग नहीं थी। जानकारी के मुताबिक, अमेरिका के ओहायो में 'निक केल्बले' नामक शख्स ने अपनी दोस्त हेली रोल के साथ सिनसिनाटी 'ZOO' में सगाई की।
विज्ञापन
3 of 8
Kelble and Roll with baby hippo
ये तस्वीर उसी दौरान खींची गई हैं। अब इसमें खास बात ये है कि जब निक ने हेली को घुटनों पर बैठकर रिंग पेश करते हुए सगाई के लिए ऑफर किया तो उसी दौरान एक बेबी हिप्पो इनकी सगाई का गवाह बनने वहां आ पहुंचा और ये तस्वीर अचानक से क्लिक हो गई।
4 of 8
baby hippo
नवयुगल ने अपनी सगाई की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की। उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि ये तस्वीरें यूं वायरल होंगी। इन्हें लोगों ने खूब पसंद किया है।
brides.com की रिपोर्ट के मुताबिक तस्वीर में नजर आ रहा यह बेबी हिप्पो इसी साल जन्मा है। इसका नाम 'फियोना' है।
विज्ञापन
5 of 8
baby hippo at this moment
द डेली बज़ के अनुसार, निक बताते कहते हैं कि वे अपनी प्रेमिका, हेली रोल को सगाई का प्रस्ताव रखने के लिए यहां लेकर आए थे। इस महीने की शुरुआत में, सिनसिनाटी चिड़ियाघर की यात्रा के दौरान उन्होंने हिंडो कोव में फियोना के टैंक के सामने यह किया था।'
विज्ञापन
6 of 8
Cincinnati Zoo america
हेली रोल बेहद खुश होते हुए कहती है 'हम अपनी एक वर्ष की सालगिरह के लिए चिड़ियाघर गए और बेबी हिप्पो फियोना मानों खिड़की में थी।' उसी वक्त निक ने मेरे सामने घुटनों पर बैठते हुए सगाई की रिंग पेश की। इस मूमेंट को याद रखने के लिए मैंने अपना फोने किसी को पकड़ाते हुए एक तस्वीर खींचने के लिए कहा। मुझे तो ऐसा लगता है कि फियोना भी शायद इस पल का इंतजार कर रही थी, और वो हमारे साथ इस तस्वीर में आ गई।
विज्ञापन
7 of 8
demo
रोल ने कैप्शन के साथ Instagram पर इस दिन के कई फोटो साझा किए। इसमें रोल ने कैप्शन में लिखा है कि "हम बहुत खुश हैं, फियोना हमारे विशेष दिन पर हो सकती है, इसकी कल्पना भी नहीं की थी। चिड़ियाघर जाने का ये वाकया मैं कभी नहीं भूलूंगी।
Turn your sound on for the Fiona ballet. Keep in mind that with the cooler temperatures upon us that the hippos can only go outside if it's 50 degrees or above. It's always a good idea to the check the Zoo Today page on our website before visiting to see all zoo updates for the day.http://cincinnatizoo.org/zoo-today/
A post shared by Cincinnati Zoo (@cincinnatizoo) on Oct 26, 2017 at 11:49am PDT