फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बछड़े के हैं दो मुंह और चार आंखें, 'चमत्कार' देखने के लिए लगी लोगों की भीड़

Sun, 12 Aug 2018 12:08 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Mutant Cow
गांव में जब से ऐसा अनोखा बछड़ा जन्मा है, किसान के घर लोगों की कतार लगी है। दो मुंह और चार आखों वाले इस बछड़े को देखने आस-पास के इलाके के लोग भी पहुंच रहे हैं। लोगों को यह देखकर सबसे ज्यादा हैरानी हो रही है कि यह दोनों मुंह से आसानी से खा-पी रहा है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
Mutant Cow
चीन के शन्शी प्रांत के डोंग्गू गांव में इस अनोखे जीव का जन्म हुआ। विशेषज्ञों का कहना है कि मां के गर्भ के दौरान जेनेटिक म्यूटेशन (आनुवांशिक उत्परिवर्तन) की वजह से ऐसा हुआ है। 
विज्ञापन

3 of 4
Mutant Cow
किसान का कहना है कि गाय के बाकी बछड़े स्वस्थ हैं। उनसे करीब 53-62 हजार तक की कमाई हो जाती है। ये दो मुंहा बछड़ा भी स्वस्थ है, मगर वह अपने पैरों पर खड़ा नहीं हो पाता है। डॉक्टरों का कहना है कि ऐसे जीव ज्यादा दिन तक जिंदा नहीं रह पाते हैं। 
विज्ञापन

4 of 4
Mutant Cow
गौरतलब है कि पिछले महीने पोलैंड में भी एक गाय ने दो मुंहे बछड़े को जन्म दिया था। मगर कुछ ही दिन में उसकी मौत हो गई। जिस गाय ने दो मुंहे बछड़े को जन्म दिया उसका पहला बच्चा भी विचित्र था। उसके अंग शरीर के बाहर थे और वह भी जन्म के कुछ ही घंटे में मर गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें