आपने मगरमच्छ के बारे में अवश्य सुना होगा। लेकिन आप इसके बारे में गहराई से जानकारी नहीं रखते होंगे। मगरमच्छ एक खतरनाक जीव है हम में से अधिकतर लोग इसके आगे इनके संबंध में शायद ही जानते हो। यहां तक कि कई लोगों को तो ये तक नहीं मालूम होगा कि मगरमच्छ कितना शक्तिशाली जीव है। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में...
विज्ञापन
2 of 5
crocodile
इसके सिर के पीछे छोटे-छोटे शल्क होते हैं। इसमें सूंघने, देखने और सुनने की क्षमता अधिक होती है। मगरमच्छ समुद्र, नदियों तथा झीलों में पाए जाते हैं। यह खुरदरी खाल वाला सरीसृप है, जिसकी लंबाई करीब 14 फीट और वजन 300 किलोग्राम तक होता है।
विज्ञापन
3 of 5
crocodile
ये छोटे केकड़ों, मछलियों और मेंढकों को भी खाते हैं। मगरमच्छों के शरीर को बहुत ज्यादा ऊर्जा की जरूरत नहीं होती है। वैसे ये धूप में रहना भी पसंद करते हैं। कभी-कभी पानी की सतह पर भी आराम से तैरते रहते हैं। इनका पाचन तंत्र इतना मजबूत होता है कि हड्डियों तक को पचा लेते हैं।
4 of 5
sd
मादा मगरमच्छ बीस से तीस तक की संख्या में अंडे देती है। इसके अंडे बिल्कुल सफेद तथा कठोर होते हैं। मगर ये अंडों को मिट्टी से ढक देते हैं। मगरमच्छ का अंडा मुर्गी के अंडे से तीन-चार गुना बड़ा होता है। खारे पानी में रहने वाले मगरमच्छ को ‘साल्टी’ कहते हैं।
यह पृथ्वी पर पाया जाने वाला सबसे बड़ा सरीसृप है। यह 20 फुट से ज्यादा लंबा होता है। खारे पानी का मगरमच्छ भारत से लेकर ऑस्ट्रेलिया तक में पाया जाता है। मगरमच्छ की आयु करीब 100 वर्ष तक होती है।