फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कभी नहीं देखा होगा ऐसा विचित्र जीव, आखिर तक वैज्ञानिक पड़े रहे सोच में कहां से आया है ये

Sat, 18 Aug 2018 02:49 PM IST
फीचर टीम, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Snowflake gorilla
इस धरती पर बहुत सी ऐसी प्रजातियां और जीव मौजूद हैं जिन्हें हमने शायद ही पहले कभी देखा होगा। ऐसे में अगर ये जीव यकायक हमारी आंखों के सामने आ जाएं तो शायद हम उनका नाम बता पाने में समर्थ हों। यहां इन जीवों को जानने में हमारी सबसे बड़ी मदद करते हैं अखबार, टीवी, इंटरनेट आदि। समय-समय पर दुनिया के सामने आने वाले अनोखे जीवों के बारे में हमें इन्हीं माध्यमों के जरिए जानकारी मिलती है। आज हम आपको एक ऐसे ही विचित्र जीव के बारे में बताएंगे। ऐसा जीव जो आपने शायद ही पहले कभी देखा होगा।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Snowflake gorilla
ये विचित्र जीव है 'अल्बिनो स्नोफ्लेक गोरिल्ला'। ये गोरिल्ला औरों से बिलकुल अलग नजर आता है। तस्वीरें देखकर ही आपको ये समझ में आ जाएगा। जहां गोरिल्ला काले या लाल रंग के बालों वाले होते हैं वहीं ये गोरिल्ला सफेद बालों वाला है। इसकी स्किन भी अन्य गोरिल्ला से अलग नजर आती है। इस गोरिल्ला की स्किन गोरी व लाल है।
विज्ञापन

3 of 5
Snowflake gorilla
ये स्नोफ्लेक गोरिल्ला 60 के दशक के मध्य में बार्सिलोना चिड़ियाघर में लाया गया था। उस वक्त इसे देखने के आज्ञा केवल शहर की रसूखदार शख्सियतों और शहर के मेयर को ही मिली थी। इससे आप समझ सकते हैं कि यह गोरिल्ला धरती पर कतना दुर्लभ प्राणी है।  

 

4 of 5
Snowflake gorilla
उस समय इस गोरिल्ला को इंकेटोरियल गिनी के एक किसान ने पकड़ा था। किसान ने उसे पकड़ने के लिए स्नोफ्लेक के समूह के सभी गोरिल्ला को मार डाला था। लेकिन हैरानी की बात ये थी कि स्नोफ्लेक के समूह के बाकी सभी गोरिल्ला सफेद रंग के नहीं थे।   केवल एकमात्र वहीं था जो सफेद रंग का था। इस वजह से किसान ने उसे पकड़ने के लिए उसके समूह के सभी गोरिल्ला को मार डाला। आखिर में स्नोफ्लेक अपनी मृत मां के से चिपका मिला था। बाद में किसान उसे अपने साथ ले गया लेकिन जब वह धीरे-धीरे बड़ा होने लगा तो किसान के लिए उसका ख्याल रख पाना मुश्किल हो गया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Snowflake gorilla
किसान ने फैसला किया कि वह उस गोरिल्ला को चिड़ियाघर वालों को सौंप देगा। ताकि वहां उसका सही ढंग से ख्याल रखा जा सके। फिर स्नोफ्लेक गोरिल्ला एक दिन बार्सिलोना चिड़ियाघर लाया गया। यहां वह आरामदायक जीवन जीने लगा। वह 22 गोरिल्ला के बीच रहा जिनमें से कोई भी अल्बिनो नहीं था। सितंबर 2003 में चिड़ियाघर ने जब उस गोरिल्ला से जुड़ी एक सनसनीखेज घोषणा कि तो सब हैरान रह गए। चीड़ियाघर के अधिकारियों ने बताया कि वह सफेद इसलिए दिखाई देता था क्योंकि उसे स्किन कैंसर था। जी हां, जिसे लंबे समय तक दुर्लभ गोरिल्ला समझा जाता रहा, दरअसल वह एक बीमारी से पीड़ित था। जब ये बात लोगों को पता चली तो वे चौंक पड़े। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें