फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखा नहीं होगा ऐसा कुत्ता, हवाई जहाज से भी ज्यादा है इसकी कीमत

Wed, 28 Feb 2018 09:13 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
demo
आप शायद ही इस बारे में जानते होंगे कि इस धरती पर एक ऐसा कुत्ता भी है जिसकी कीमत एक हवाई जहाज से भी अधिक बताई जाती है। आपको इस बात पर यकीन नहीं हो रहा होगा। एक रिपोर्ट की माने तो यह कुत्ता बीते साल राजस्थान में आयोजित एक डॉग शो के दौरान लाया गया था। जिस किसी ने इस कुत्ते को वहां देखा उसकी आंखे खुली की खुली रह गई। दरअसल यह कुत्ता आम डॉगीज से बिल्कुल अलग था।  

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
demo
तिबेतियन मस्टीफ ब्रीड के इस कुत्ते की कीमत 15 से 30 करोड़ के बीच बताई गई। रिपोर्ट के अनुसार राजस्थान के शहर जयपुर में इस डॉग शो का आयोजन किया गया था, जहां दुनिया भर की कई नस्लों के कुत्ते शामिल हुए थे। इनमें से सबसे खास और सबसे मंहगा कुत्ता यही था। इसके बारे में सुन कर लोग हैरान रह गए। बता दें तिबेतियन मस्टीफ ब्रीड के इस डॉग के बारे में पता चला की उसकी विशेष देखभाल की जाती है। 
 
विज्ञापन

3 of 8
demo
इस कुत्ते की एक खसियत यह भी है कि यह हमेशा ऐसी रूम में रहता है और ज्यादा देर बाहर रहने पर ये अच्छा फील नहीं करता। आइए जानें विश्व की कुछ और मंहगी कुत्तों की नस्लों के बारे में। यह कुत्ता चीन से एक ऑक्शन में खरीदा गया था। इसे 24 घंटे एसी में रखना होता है। साथ ही इसको 15 दिन में स्पा भी करवाना होता है। इस कुत्ते के वजन के बारे में सुनकर तो कोई भी चौंक पड़ेगा। 

4 of 8
demo
32 इंच साइज वाले तिबेतियन मस्टीफ का वजन करीब एक 70 से 80 किलो के इंसान के बराबर है। इसकी डाइट भी स्पेशल है। राजस्थान लाए गए इस कुत्ते के खाने के लिए बादाम ईरान से आते हैं और खाना जर्मनी से मंगवाना पड़ता है। तिबेतियन मस्टीफ की कीमत के बारे में जान ही गए हैं तो चलिए आपको वर्ल्ड की टॉप फाइव मंहगी नस्ल के कुत्तों के बारे में भी जानकारी देते हैं...

लोचेन नस्ल का कुत्ता
इसे लिटिल लॉयन डॉग भी कहते हैं। ये दुनिया की सबसे मंहगी और दुर्लभ ब्रीड का कुत्ता माना जाता है। इस जाति के कुछ सौ कुत्ते ही पूरी दुनिया में है और इनकी कीमत करीब 45 करोड़ रुपये है। 
विज्ञापन

5 of 8
demo
रोट्ट्वेलर डॉग
यह एक विशालकाय घरेलू कुत्ता है। रोट्ट्वेलर बेहद अनुशासित कुत्ता है जो दुनिया भर में सेना और पुलिस बलों में शामिल किया जाता है। इस नस्ल के कुत्ते करीब 40 से 44 करोड़ तक में बिकते हैं।

 
विज्ञापन

6 of 8
demo
समोई
यह साइबेरिया में पाया जाता है। इसे स्लेज खींचने के भी काम में लिया जाता है। इस नस्ल के कुत्ते 40 से 50 करोड़ तक की कीमत में भी बेचे जाते हैं। 

 
विज्ञापन

7 of 8
demo
जर्मन शेफर्ड
जो विश्व का सबसे बेहतरीन अल्सेशियन नस्ल का कुत्ता माना जाता है। ये बेहद समझदार और बहुउपयोगी डॉग है इसको बतौर गार्ड और रेस्क्यु डॉग के ज्यादातर सुरक्षा एजेंसियां इस्तेमाल करती हैं। ये नस्ल कई देशों में बेहद कम कीमत में मिल जाती है। लेकिन एक रिपोर्ट की माने तो इस नस्ल के कुत्ते 35 से 37 करोड़ तक की कीमत में भी बेचे जाते हैं।

 
विज्ञापन

8 of 8
demo
कनैडियन एक्सकीमो डॉग
यह नॉर्थ अमेरिका की सबसे पुरानी और दुर्लभ प्रजाति का कुत्ता है। बेहद ताकतवर और एथलेटिक डॉग माना जाने वाला यह कुत्ता सुरक्षा की दृष्टि से बेहद खास है। कुत्तों में यह बेहद समझदार नस्ल बताई जाती है। यह 30 से 35 करोड़ रुपये तक की कीमत में भी बेचे जाते हैं।  

देखें यूट्यूब पर शेयर किया गया वीडियो    

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें