बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड की फिल्मों और काल्पनिक कहानियों में ड्रैकुला, वैम्पायर व ऐसे तंत्र साधकों का खुलकर प्रयोग किया जाता है जिन्हें जुबानी रूप में 'वैम्पायर' के नाम से जाना गया है। फिल्म में वैम्पायर को जवान इंसान का खून पीकर जवानी हासिल करते देखा जाता है जो असल जिंदगी में महज मिथ्या नजर आता है। विज्ञान के इस युग में इन पर यकीन नहीं किया जा सकता। लेकिन आज हम अपनी इस स्टोरी में आपको नर्क में रहने वाले एक असल वैम्पायर यानी पिशाच से मिलवाएंगे। तो क्या आप तैयार है..?
विज्ञापन
2 of 4
vampire squid
जी हां, इस वैम्पायर का नाम है 'वैंपायर स्क्विड'। मखमली लाल रंग का दिखने वाला वैंपायर स्क्विड बेहद डरावना नजर आता है। इसके पीठ पर पिशाच की तरह एक कैप होती है। बता दें इस पिशाच की आठ भुजाएं होती हैं। इनकी मदद से यह अपने शिकार को पकड़ता है। इनकी आंखें 1 इंच के करीब होती हैं। इनका सफेद जबड़ा चोंच की तरह होता है। इसी जबड़े में बसती है उनकी जान...
विज्ञापन
3 of 4
vampire squid
दरअसल, यह एक समुद्री जीव है। जो अत्यंत शक्तिशाली है। वैंपायर स्क्विड अपनी भुजाओं की वजह से समुद्र में काफी तेजी से तैरती है। यह लंबाई में 12 इंच तक की होती है। नाम में वैंपायर जुड़ा होने के बावजूद, यह खून नहीं पीता है।
सबसे खास बात यह है कि इसके पूरे शरीर में प्रकाश उत्पन्न करने वाले अंग होते हैं, जिन्हें फोटोफोर कहा जाता है। यह अपने शिकार को आकर्षित करने के उद्देश्य से कई मिनट तक चमक पैदा करने में सक्षम है। यह अपने शरीर से एक प्रकार की स्याही भी छोड़ता है, जो उसे शिकारियों की नजर से बचाता है।