फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2 साल से मगरमच्छ के गले में फंसा है टायर, कारण सुनते ही अपने आप से होने लगेगी चिढ़न

Sat, 13 Jan 2018 11:50 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
crocodile with a tyre
यकीनन इस घटना के बारे में जानकर आपका इंसानियत पर से भरोसा उठ जाएगा। घटना की तस्वीर से ही इतनी पीड़ा झलक रही है। आप खबर को पढ़ेंगे तो आपको शायद खुद से भी चिढ़न होने लगेगी।  



 
विज्ञापन

2 of 4
crocodile struggles with tyre
इस बेजुबान जानवर ने दो साल तक जितनी यातनाएं झेली होंगी आपको समझ आ जाएगा। अब जरा सोचिए अगर ऐसा किसी इंसान के साथ हुआ होता तो..? 

देखने में यह विशालकाय मगरमच्छ जरूर है लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि इसे दर्द नहीं होता। बराबर उतना दर्द होता है जितना एक आम इंसान को होगा। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह मगरमच्छ धीरे-धीरे मौत के मुंह में समा रहा है। दरअसल, यह मगरमच्छ अब ढंग से कुछ खा भी नहीं पाता। ताज्जुब तो इस बात पर होता है कि 2 साल तक लोगों ने इसे इस हाल में देखा फिर भी किसी का दिल नहीं पसीजा। 

 
विज्ञापन

3 of 4
crocodile struggles with tyre
गौरतलब हो यह तस्वीर 2 साल पहले की है, लेकिन यहां घूमने आने वाले लोग बताते हैं कि उन्हें अब भी यह मगरमच्छ नजर आता है। ऐसे में क्या उसके मरने का इंतजार किया जाएगा..? नहीं न।

इंडोनेशिया के Central Sulawesi नामक स्थान पर  Palu नदी में इस मगरमच्छ को अब एक बार फिर से देखा गया है। एक पर्यटक ने इसका एक वीडियो भी फिल्माया है। जिसकी मदद से इस मामले को दुनिया के सामने लाया गया ताकि इस मगरमच्छ की जान बचाई जा सके। इस मगरमच्छ की लंबाई तकरीबन 13 फीट बताई जाती है। 

 
विज्ञापन

4 of 4
crocodile struggles with tyre
इसके गले में टायर को लेकर ये खबर सामने आई है कि इसे किसी ने पालने की कोशिश की थी जब ऐसा हो न सका तो उसने इसके गले में यह टायर फंसा दिया।

पेशेवर ये बात अच्छी तरह जानते हैं कि मगरमच्छ की मौत ऐसे हो सकती है। साफ है कि उस शख्स ने मगरमच्छ के साथ ऐसा क्यों किया। वह इसे तड़प-तड़प कर मरता हुआ देखना चाहता था। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें