आज हम आपको एक ऐसी घटना से रूबरू कराएंगे जिसके बारे में जानकर आपको भी हैरानी होगी। एक पालतू कुत्ते ने मालिक को ढूंढने के लिए तकरीबन 180 किलोमीटर का सफर तय कर लिया। इस बीच उसने एक रेलवे स्टेशन पर ट्रेनें भी बदली। यकीन नहीं हो रहा न.. पढ़िए ये रिपोर्ट।
विज्ञापन
dog
इंग्लैंड के बर्मिंघम न्यू स्ट्रीट स्टेशन के पास एक कुत्ता टहलता हुआ पाया गया। कुछ लोगों ने डाबरमैन नस्ल के इस कुत्ते को आवारा समझकर उठा लिया। जब वह इस कुत्ते को देख-परख रहे थे, तभी उन्हें कुत्ते के गले में लगी एक माइक्रोचिप दिखाई दी।
माइक्रोचिप पर मालिक का नाम और एड्रेस लिखा था। जब चिप को ट्रेस किया तो पता चला कि वह हडर्सफील्ड में रहने वाले मालिक का कुत्ता था। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि यहां तक पहुंचने के लिए कुत्ते ने मैनचेस्टर में ट्रेनें बदली होगी।
माइक्रोचिप पर कोई फोन नंबर नहीं लिखा था, जिसकी वजह से मालिक से सीधे संपर्क नहीं किया जा सका। इसलिए एक ग्रुप ने फेसबुक पर उसके मालिक का पता लगाने के लिए एक पोस्ट भी शेयर की। इसके बाद अन्य लोगों ने इसे खूब शेयर किया। अब यह फेसबुक पोस्ट वायरल हो रही है।