सोशल मीडिया पर इन दिनों कुछ आश्चर्यजनक तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इंटरनेट पर इन्हें खूब देखा जा रहा है। यह तस्वीरें आर्कटिक महासागर की हैं, जिसमें पानी की स्तह पर एक बेहद भयानक चीज दिखाई दे रही है। वहीं पानी के ऊपर एक रबर बोट में पांच राफ्टर सवार हैं जो इस चीज को देख रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 5
demo
आपकी जानकारी के लिए बता दें इन तस्वीरों में से पहली तस्वीर में यह भयावह दृश्य दिखाया गया है। दरअसल, पानी के नीचे जो भयानक चीज नजर आ रही है, वह एक फिन व्हेल मछली का विशाल हड्डियों का ढांचा है। यह इतना विशाल है कि कोई भी इसे देखकर चौंक जाए।
विज्ञापन
3 of 5
demo
जी हां, इन राफ्टर्स के साथ कुछ ऐसा ही हुआ, जब वे आर्कटिक महासागर में बोट लेकर पहुंचे। दरअसल, दरिया का पानी एक दम क्रिस्टल क्लियर होने के कारण जमीन की स्तह पर यह हड्डियों का ढांचा आसानी से नजर आ गया। राफ्टर्स का ध्यान जब इस पर पड़ा तो वे इसका आकार देखकर बुरी तरह घबरा गए।
4 of 5
demo
इसके बाद उन्होंने राष्ट्रीय महासागरीय केंद्र को इसकी जानकारी दी। तब जाकर पानी से इस ढांचे को बाहर निकाला गया। फिलहाल, इसे एक म्यूजियम में रखा गया है। इसका आकार देखकर आपको अपनी आंखों पर भरोसा नहीं होगा।
यह हड्डियों का ढांचा दुर्लभ बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि समुद्र तल से आज तक ऐसे केवल 6 ढांचे ही मिले हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें 'ब्यून वाजेए' ने शेयर की है।