आज हम आपको एक ऐसे डॉगी से रूबरू कराने जा रहे हैं जो अकेले हैंडपंप से पानी निकाल लेता है, सिर्फ इतना ही नहीं डॉगी हल भी चला सकता है। यकीन नहीं हो रहा न...चलिए बताते हैं आपको इस कुत्ते की कहानी।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
demo
आप अतीत में जाएं और उस समय को याद करें जब इंसान की दोस्ती जानवर से हुई। बता दें सबसे पहले कुत्ता ही इंसान का दोस्त बना था। सदियों पुराना ये रिश्ता आज तक कायम है।
कहते हैं जहां मशीन फेल हो जाती है वहां कुत्ते बड़ा काम आते हैं। बात हो चोरों को पकड़ने की या माइन्स का पता लगाने की, हर बार यह जीव ने अपनी उपयोगिता सिद्ध कर देता है। इसकी वफादारी और समझदारी जैसा शायद कोई दूसरा उदाहरण हो।
विज्ञापन
3 of 5
demo
रूस के 'लेमन द जायन्ट नौजर' नामक डॉगी की करामात देख लें तो आपकी आंखें चुंधिया जाएंगी। जी हां, लेमन न सिर्फ हैंडपंप से पानी भर सकता है, बल्कि वह हल चलाने, पानी की बाल्टी को उठाकर लाने जैसे मुश्किल कामों को भी आसानी से कर लेता है। यकीन नहीं हो रहा होगा लेकिन इसलिए साथ में इस डॉगी की तस्वीरें भी दी गई है।
4 of 5
demo
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह डॉगी रूसी सेना में बतौर डॉग ट्रेनर काम कर चुके एक शख्स द्वारा ट्रेंड किया गया है। इनका नाम एलेक्जेडर मार्टिसिन बताया जाता है। यह कुत्ता मार्टिसिन का पर्सनल डॉग है।
मार्टिसिन ने इस डॉगी को स्पेशल ट्रेनिंग देकर ऐसा तैयार किया है कि वह आलू की बुआई करने के साथ-साथ, एक पानी की बाल्टी को दूर तक आसानी से ले आता है।