क्या तुम बता सकते हो कि कौन सा प्राणी है, जो पेड़ पर उल्टा लटक कर रहता है? तो जवाब है चमगादड़। लटके रहने से चमगादड़ आसानी से उड़ान भर सकता है। अन्य पक्षियों की तरह यह जमीन से उड़ान नहीं भर पाता, क्योंकि इसका पंख भरपूर उठान नहीं देता है।
विज्ञापन
2 of 5
Bat
साथ ही इसका पिछला पैर इतना छोटा और अविकसित होता है कि यह दौड़ कर गति नहीं पकड़ पाता। यह आमतौर पर अंधेरी गुफाओं में दिन भर आराम करता है और रात को भोजन की तलाश में निकलता है। यह एक अकेला स्तनधारी प्राणी है, जो उड़ सकता है।
विज्ञापन
3 of 5
bat
चमगादड़ की करीब 1000 प्रजातियां पाई जाती हैं। यह कीड़े-मकौड़े, फल, मछली या फिर जानवरों का खून पीता है। पिशाच चमगादड़ पूरी तरह से खून पर ही निर्भर रहता है। इनकी तीन प्रजातियां होती हैं। पिशाच चमगादड़ के दांत छोटे और बेहद तेज होते हैं।
4 of 5
bat
चमगादड़ 20 वर्ष से अधिक जीवन जीते हैं। पेटेरपस चमगादड़ दुनिया में सबसे बड़ा है। चमगादड़ों की सबसे बड़ी गुफा टेक्सास में है, जहां करीब दो करोड़ चमगादड़ रहते हैं।
इसके सुनने की क्षमता अद्भुत होती है। यह एक बाल की हरकत को भी आसानी से सुन सकता है। कुछ छोटे चमगादड़ों की सोते समय दिल की गति सिर्फ 18 बार प्रति मिनट होती है, पर जागते समय गति 880 तक पहुंच जाती है।